दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, 2 लोगों की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Edited By Updated: 05 Nov, 2026 12:14 PM

several trapped after three storey building collapses in delhi chawri bazaar

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार को निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास 'गली सितारा' में हुई। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग की कम...

नई दिल्ली : दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार को चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास शीश महल की 'गली सत्तारा' में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया। इसके बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। एक रिपोर्ट में दो लोगों के मारे माने की सूचना है इमारत में 6-7 लोगों के होने की आशंका जताई गई है। 

दमकल विभाग के अनुसार सुबह करीब 9:50 बजे 'पईवालान' इलाके में इमारत ढहने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद दो वॉटर टेंडर, एक वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) और एक इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम (IRT) को मौके पर भेजा गया। सुबह करीब 10:15 बजे, स्टेशन ऑफिसर डीके राय ने विभाग को बताया कि एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई है और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। उन्होंने और अधिक कर्मचारियों और एक वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी की भी मांग की। इसके बाद एक और वॉटर टेंडर और असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर (ADO) राजेश शुक्ला को मौके पर भेजा गया, जिससे कुल छह इकाइयां वहां तैनात हो गईं। इस बचाव अभियान में ADO राजेश शुक्ला, स्टेशन ऑफिसर (STO) भूपेंद्र शर्मा और SO डीके राय शामिल हैं।

इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इमारतों के सेफ्टी ऑडिट पर सवाल उठाए और दिल्ली के नगर निगम व अन्य सरकारी विभागों पर नियमों के पालन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। भारद्वाज ने 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, 'चावड़ी बाजार/चांदनी चौक में एक और 3 मंजिला इमारत ढह गई। मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेखा गुप्ता की सरकार और MCD ने दिल्ली की सभी इमारतों के कई बार सेफ्टी ऑडिट किए हैं, फिर भी इमारतें ढह रही हैं। क्यों?' 

उन्होंने संबंधित विभागों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग रिश्वत देने से मना करते हैं, MCD उनकी इमारतों को सील कर देती है। उन्होंने आरोप लगाया, 'कई बार सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय अलग-अलग विभागों ने बार-बार रिश्वत ली। यही वजह है कि हर महीने इमारतें गिर रही हैं। पहले सिर्फ @DelhiPolice और @MCD_Delhi रिश्वत लेते थे; लेकिन रेखा गुप्ता के कार्यकाल के बाद फायर डिपार्टमेंट और SDM (जो उनके अधीन रेवेन्यू डिपार्टमेंट में आते हैं) ने भी इमारतों से रिश्वत लेना शुरू कर दिया है। जो लोग रिश्वत नहीं देते, MCD उनकी इमारतों को सील कर देती है।' उन्होंने आगे कहा, 'इससे पता चलता है कि कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है। यह हैरानी की बात है कि GK2 मार्केट के एक वार्ड में दो जिम सील कर दिए गए, जबकि उसी साउथ जोन में बाकी जिम और कमर्शियल इमारतें खुली हुई हैं।' 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!