Edited By Ramanjot,Updated: 04 May, 2026 02:20 PM

बढ़ती महंगाई और बदलती आर्थिक परिस्थितियों के बीच घर खरीदना आज अधिक जटिल हो गया है। अब खरीदार सिर्फ सस्ता घर नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली, शांति और सुविधाओं को प्राथमिकता दे रहा है।
नेशनल डेस्क : घर हमेशा से हर इंसान के जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है। यह सिर्फ एक फिजिकल स्ट्रक्चर नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान है जिससे हम इमोशनली रूप से जुड़े होते हैं। एक छत के नीचे मिलने वाली सिक्योरिटी, अपनापन और शांति, ये सब मिलकर घर को “मकान” से कहीं ज़्यादा बना देते हैं। बेहतर ज़िंदगी की कल्पना भी अक्सर अपने घर से ही शुरू होती है, क्योंकि हर व्यक्ति के लिए “अपना घर” होना एक बेसिक नीड रहा है।
बढ़ती महंगाई और बदलते आर्थिक समीकरण
लेकिन समय के साथ यह सपना आसान नहीं रहा। तेजी से बढ़ती महंगाई और इनकम की धीमी रफ्तार के बीच बैलेंस बैठाना आज की सबसे बड़ी चैलेंज बन गया है। इसका असर सिर्फ डेली के एक्सपेंसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के बड़े डिसीजन जैसे घर खरीदना पर भी गहराई से पड़ता है। एक समय था जब लोग दशकों तक अपनी जरूरतों को सीमित रखकर, सेविंग करके घर खरीद लेते थे। फिर एक दौर आया जब लोग पूरी जिंदगी की कमाई इस उम्मीद में जोड़ते थे कि रिटायरमेंट के बाद एक अच्छा घर लेकर शांति से रह पाएंगे। लेकिन आज की सिचुएशन पहले से कहीं अधिक काम्प्लेक्स हो चुकी हैं।
‘सिर्फ घर’ से ‘बेहतर ज़िंदगी’ तक का सफर
पहले घर का मतलब सिर्फ एक छत था “कैसा भी हो, बस अपना हो।” लोग मान लेते थे कि चाहे लाइफ में कितनी भी कठिनाइयां हों, अगर सिर पर अपनी छत है तो सब ठीक है। लेकिन आज का बायर इस सोच से आगे बढ़ चुका है। अब घर सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि एक बेहतर लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन गया है। आज लोग सिर्फ चार दीवारों के लिए इन्वेस्ट नहीं कर रहे, बल्कि एक ऐसी जगह की तलाश में हैं जो उनके जीवन को हर स्तर पर बेहतर बनाए।
आज का बायर क्या सोचता है?
आज का बायर थोड़ा ज़्यादा एक्टिव है और अपने डिसीजन को लेकर क्लियर भी। वह समझता है कि घर उसे स्टेबिलिटी तो देगा ही, लेकिन इसके साथ-साथ जीवन में मेन्टल पीस भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इसलिए अब लोग सिर्फ “सस्ता” घर नहीं देखते, बल्कि यह भी सोचते हैं कि क्या वह घर उनकी डेली की लाइफ को आसान और बेहतर बनाएगा। अगर इसके लिए उन्हें थोड़ा ज़्यादा खर्च करना पड़े या कुछ अन्य खर्चों में समझौता करना पड़े, तो वे उसके लिए तैयार भी हैं।
फैसिलिटीज और शांति की बढ़ती अहमियत
आज के बायर के लिए घर की लोकेशन और आसपास का माहौल बेहद मायने रखता है। वह ऐसी जगह पर रहना चाहता है जहां:
- ट्रांसपोर्ट की सुविधा आसान हो
- सिक्योरिटी का भरोसा हो
- पीसफुल एनवायरनमेंट मिले
- डेली की जरूरतें आसपास ही उपलब्ध हों
यानी घर अब सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक संतुलित और सुकूनभरी ज़िंदगी का माध्यम बन चुका है।
आज का बायर “सस्ता घर” और “बेहतर ज़िंदगी” के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। वह जानता है कि घर एक बड़ा इन्वेस्टमेंट है, लेकिन वह यह भी समझता है कि यह इन्वेस्टमेंट सिर्फ संपत्ति में नहीं, बल्कि लाइफ की क्वालिटी में भी होना चाहिए। इसलिए आज का फैसला सिर्फ कीमत के आधार पर नहीं, बल्कि उस जीवन के आधार पर लिया जा रहा है जो वह घर उसे दे सकता है। अंततः, घर वही सही है जो न सिर्फ छत दे, बल्कि शांति , सुविधा और एक बेहतर भविष्य का भरोसा भी दे।
- मुकेश कुमार, संस्थापक एवं निदेशक, एन. सान्वी रियल एस्टेट