Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Jul, 2026 10:44 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर आपके करीब आने के लिए कुछ अलग करेंगे। अन्य सोलमेट के साथ अपनी
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर आपके करीब आने के लिए कुछ अलग करेंगे। अन्य सोलमेट के साथ अपनी खुशियों को शेयर करेंगे। सिंगल का दिन बहुत स्पेशल रहने वाला है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी आपसे बहुत प्यार करेगा। ये देखकर खुद को बहुत ही भाग्यशाली महसूस करेंगे। सिंगल के जीवन में किसी के आने से फिर से जिंदगी रंगीन हो सकती है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लवमेट किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। मैरिड लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री से नए रिश्ते पैदा हो सकते हैं। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने के लिए कुछ स्पेशल प्लान करने के बारे में सोचेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपके मन की परेशानी को दूर करने के लिए पार्टनर आपके साथ नए तरीके से संबंध बनाएंगे, जिससे मूड तरोताजा होगा। सिंगल को क्रश की तरफ से रोमांस का इशारा मिल सकता है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी कारणवश रोमांटिक यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल का मन एक्स की यादों में खोया रहेगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। साथी मौका पाते ही आपके साथ प्यार के समुंदर में डूब जाएंगे। सिंगल किसी कारणवश अपने एक तरफा प्यार को खो देंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) मैरिड कपल्स साथी के साथ बैठकर अपने शुरुआती दिनों को याद करेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य का प्लान बनाएंगे। सिंगल दूसरे लोगों को रोमांस करता देखकर बहुत जलन महसूस करेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज व्यस्तता भरी दिनचर्या का लव लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपके ठंडेपन से साथी नाराज भी हो सकते हैं। सिंगल तन और मन को संतुष्ट करने के लिए गलत राह पर जा सकते हैं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो किसी बात को लेकर एक-दूसरे से झगड़ा कर सकते हैं। अन्य अपनी लव लाइफ को खूब एन्जॉय करेंगे। सिंगल क्रश से दूर रहकर बहुत ही उदास महसूस करेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी रोमांस करने के पूरे मूड में रहेंगे पर कुछ कामों में व्यस्त रहने के कारण मजा नहीं कर पाएंगे। सिंगल बार-बार किसी बहाने से मनपसंद साथी के करीब जाने का प्रयास करेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर को संतुष्ट करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे, फिजिकल वीकनेस की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। सिंगल अपने आप में खुश रहेंगे और खुलकर जिएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर का मूड बहुत रोमांटिक रहेगा लेकिन काम के कारण आप उनके रोमांस का मजा नहीं उठा पाएंगे। सिंगल सारा दिन बस अपने क्रश की यादों में खोए रहेंगे।