आज का राशिफल- 15 जुलाई 2026

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 07:28 AM

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 15 जुलाई 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि प्रतिपदा नक्षत्र पुष्य रहेगा, आज का योग है वज्र और करण बव । आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र कर्क राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा...

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 15 जुलाई 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि प्रतिपदा नक्षत्र पुष्य रहेगा, आज का योग है वज्र और करण बव । आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र कर्क राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का विशेष- आषाढ़ नवरात्रि

आज का महा उपाय- आज दूध या चीनी का दान करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। किसी चीज़ के लेकर उलझे हुए हैं तो उससे जुड़ा निर्णय आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी तेज़ कार्यशैली वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान खींच सकती है। व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। आज अधिक भागदौड़ से बचें और शरीर को पर्याप्त आराम दें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है, लेकिन आप अपनी कुशलता के बल पर उन्हें पार कर लेंगे। अगर किसी को पसंद करते हैं, तो आज उनसे अपने दिल की बात बोलने के बारे में सोच सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज के चलते लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। मौसम के अनुसार खानपान रखेंगे, तो बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अनुभव लेकर आएगा। किसी नई जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी अलग पहचान बनेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। पर्याप्त पानी पीते रहें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है। व्यापार में नई शाखा या नया कार्य शुरू करने की योजना बन सकती है। घर के बड़े आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे मन थोड़ा व्यथित हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग हर निर्णय में मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर नियमित दिनचर्या अपनाएं।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम के बोझ से राहत मिल सकती है। अगर किसी बात को लेकर परेशान हैं तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात कर सकते हैं। संतान की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। आंखों पर अधिक दबाव न डालें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अवसरों से भरा रहेगा। किसी नई कंपनी या संस्थान से जुड़ने का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में पुराने ग्राहकों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आज किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है। लंबे समय से किसी को उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आज घर में कोई कहासुनी हो सकती है। अधिक तला-भुना भोजन खाने से बचें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार के बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीद से बेहतर रहने वाला है। कारोबार में किसी नई तकनीक का उपयोग लाभ दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। मित्रों के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा। नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। किसी सरकारी कार्य में लंबे समय से चली आ रही रुकावट दूर हो सकती है। निवेश से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। व्यापार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। व्यापार में किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा होगी। छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पर्याप्त नींद अवश्य लें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक साबित हो सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कोई योजना आज दोबारा गति पकड़ सकती है। नौकरी में आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। परिवार के साथ किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी नियमित योग और प्राणायाम करना लाभदायक रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!