आज का राशिफल- 1 अगस्त 2026

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 10:05 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्यक्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। युवाओं को मेहनत का परिणाम मिल सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्यक्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। युवाओं को मेहनत का परिणाम मिल सकता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। सेहत सही रहेगी।
                                                                                           
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज काम का बोझ ज्यादा होने की वजह से खुद के लिए समय निकालने में दिक्कत आ सकती है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के बारे में सोच रहे तो माता पिता से ज़रूर सलाह करें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
 
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। माता पिता के साथ समय ज़रूर व्यतीत करें। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
 
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। शादी की उम्र के जातकों को अच्छा रिश्ता आ सकता है। अपना कारोबार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। खर्चो को नियंत्रण में करने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। काम को लेकर लंबे समय से चल रही परेशानी आज खत्म हो जाएंगी। प्रेमी जीवन में मिठास आएगी। किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से भी दिन सही रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यापार में साथ काम कर रहे लोगों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। खान पान पर खास ध्यान दें।  

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। वकालत से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग है। आज आप अपने काम से अपने बॉस को खुश करने में सफल रहेंगे। ठंडा न खाएं, गला खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कारोबार के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। अचानक से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानी दूर हो जाएगी। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है नहीं तो बीमार हो सकते हैं।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। घर में किसी के साथ पैसों को लेकर बहस हो सकती है। व्यापार में लाभ होने के योग है। बाहर का न खाएं, सेहत खराब हो सकती है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आज सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर में चल रहा उतार चढ़ाव खत्म हो जाएगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस तथा घर में मेलजोल बना कर चलें। सिर दर्द परेशान कर सकता है

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। परिवार के साथ बाहर लंच पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ख्याल रखने की ज़रूरत है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!