Edited By Sarita Thapa,Updated: 04 Aug, 2026 10:20 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज मन को प्रसन्न कर सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आज आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज मन को प्रसन्न कर सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आज आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। रुके हुए काम आज पूरे होने की संभावना है। पर्याप्त नींद लेने की ज़रूरत है, आराम करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। घर की साज सज्जा पर खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। किसी भी दस्तावेज़ पर बिना जांच-पड़ताल किए हस्ताक्षर न करें। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। किसी वरिष्ठ अधिकारी की सलाह आपके काम आ सकती है। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। पुराने सामान की बिक्री या उससे जुड़े किसी काम से अतिरिक्त आमदनी का रास्ता बन सकता है। तेज धूप या गर्मी में अनावश्यक भागदौड़ से बचना बेहतर रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा। खर्च करते समय केवल जरूरत की चीजों को प्राथमिकता देना उचित रहेगा। नींद पूरी न होने से सुस्ती महसूस हो सकती है, इसलिए विश्राम को नजरअंदाज न करें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी की बातों में आकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से किसी कठिन काम का हल निकल सकता है। घर के लिए कोई उपयोगी वस्तु खरीदने का विचार बन सकता है। सिर में भारीपन महसूस हो तो काम के बीच थोड़ा विश्राम लें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक मिली जिम्मेदारी आपकी व्यस्तता बढ़ा सकती है, लेकिन इससे अनुभव भी मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ बाहर जाने का अवसर बन सकता है। बचत से जुड़ी कोई पुरानी योजना फिर से शुरू करने का विचार आएगा। भोजन में अत्यधिक तला-भुना शामिल करने से बचें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को दूर स्थान से कोई उपयोगी संपर्क प्राप्त हो सकता है। घर में किसी जरूरी काम को लेकर सभी सदस्यों की भागीदारी रहेगी। मनोरंजन के लिए समय निकालने से मन हल्का महसूस होगा। लगातार बैठकर काम करने वालों को बीच-बीच में चलना-फिरना चाहिए।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। व्यापार करने वालों को मुनाफा हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता पक्का हो सकता है। बच्चों की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बाहर के खाने से परहेज़ करें।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक रूप से सक्रिय रहने वाला है। किसी परिचित के माध्यम से ऐसा अवसर मिल सकता है जिसका लाभ आगे चलकर प्राप्त होगा। घर में बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। धन कमाने की नई योजना बनाने से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटा लें। लंबे समय तक दूर की वस्तुओं को देखने से आंखों पर जोर पड़ सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में एक साथ कई काम मिलने से प्राथमिकता तय करना जरूरी होगा। परिवार में किसी शुभ अवसर को लेकर तैयारी शुरू हो सकती है। पुराने दस्तावेज़ या जरूरी कागज़ात व्यवस्थित करने का अच्छा समय है। बहुत अधिक मीठा खाने से बचें और दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ