आज का राशिफल- 14 अगस्त 2026

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 10:19 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। हर काम को आज बहुत ही सूझबूझ के साथ करने की ज़रूरत है। आज किसी ऐसे से सलाह मिल सकती है, जिससे भविष्य की योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। हर काम को आज बहुत ही सूझबूझ के साथ करने की ज़रूरत है। आज किसी ऐसे से सलाह मिल सकती है, जिससे भविष्य की योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ बाहर खाने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज थकावट महसूस हो सकती है, सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य साबित हो सकता है। चल रही आर्थिक तंगी से आज कुछ राहत मिल सकती है। घर में किसी पूजा-पाठ का कार्यक्रम करवा सकते हैं। युवाओं को पसंद का काम मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कुछ नया सिखने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से काम आसान हो सकते हैं। बड़े भाई-बहन के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर के बड़ों की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। शादीशुदा है तो परिवार के लिए समय ज़रूर निकालें। मित्रों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। ज्यादा बाहर का न खाएं, पेट खराब हो सकता है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण करने की ज़रूरत है। अचानक से किसी कंपनी से कोई अच्छा जॉब ऑफर आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुलाबले बेहतर रहेगा। आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। प्रेमी आज आपसे अपने मन की बात कह सकता है। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की ज़रूरत है। मौसम के चलते खान-पान पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कारोबार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से उत्साह रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी जिम्मेदारी हल्की करने में मदद करेगा। मित्रों के साथ अचानक मिलने का कार्यक्रम बन सकता है। देर रात तक जागने से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ पहले से कम हो सकता है। व्यापार करने वालों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आज किसी परिचित की सेहत खराब हो सकती है। संतान की संंगल पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। पैसों से जुड़े किसी भी काम को करने से पहले बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों प्रमोशन मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क हो सकता है। नौकरी में किसी जरूरी काम को समय से पहले पूरा करने पर प्रशंसा मिल सकती है। घर के लिए कोई उपयोगी सामान खरीदने का विचार बनेगा। पैरों में थकान हो तो कुछ समय आराम जरूर करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से फायदा होगा। परिवार में संपत्ति या घर से जुड़े विषय पर बातचीत हो सकती है। रुका हुआ भुगतान मिलने की उम्मीद बन सकती है। भोजन में अधिक मिठास लेने से बचें।

मीन राशि वालों आज किसी पुराने अनुभव से आपको नई सीख मिलेगी। कामकाज में अपनी गति बनाए रखने के लिए प्राथमिकताएं तय करना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में साथी के साथ मन की बात साझा करने का अवसर मिलेगा। घर में अचानक कोई छोटा उत्सव मनाने की स्थिति बन सकती है। बदलते मौसम में ठंडी चीजों का सेवन सीमित रखें।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!