Edited By Sarita Thapa,Updated: 20 Aug, 2026 06:38 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस में अच्छा धन लाभ देखने को मिल सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस में अच्छा धन लाभ देखने को मिल सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहने की ज़रूरत है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपके साथ नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अचानक से किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। बिज़नेस में भाई-बहन की सहायता लेने पड़ सकती है। मनोरंजन के कार्यों में ज़रूरत से ज्यादा पैसा खर्च न करें। “बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। आंखों को आराम देने के लिए कुछ समय मोबाइल से दूरी बनाए रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। जो लोग आपके लिए मन में गलत विचार भरकर बैठे थे, उनकी सोच आपके प्रति बदल सकती है। आज अपनी वाणी में मिठास बनाए रखें। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जो लोग काम की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छा ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कामकाज का बोझ कम हो सकता है, लेकिन मन बेचैन रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। भागदौड़ की वजह से थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार के दौरान किसी भी प्रकार का दस्तावेज़ साइन करने से पहले उसकी सारी जांच पड़ताल कर लें। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। सिंगल जातक किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है, ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में चल रहा मनमुटाव बातचीत से समाप्त हो सकता है। आज अपने क्रोध पर संयम बनाए रखें, नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकते हैं। धन संबंधी निर्णय लेते समय कागजात अच्छी तरह जांच लें। माता जी की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। भविष्य की जरूरतों के लिए बचत बढ़ाने का विचार भी मन में पैदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। सेहत सही रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी वालों के लिए प्रमोशन के योग है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में जीत आपके हिस्से आ सकती है।अचानक मिलने वाले छोटे आर्थिक लाभ से राहत महसूस होगी। व्यापार में ग्राहकों से बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें। पर्याप्त पानी पीना और समय पर भोजन करना जरूरी रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुकूनभरा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग विदेश जाने की सोच रहे हैं उन्हें अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर खर्च में वृद्धि हो सकती है। सेहत सही रहेगी।