Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन ने तय की दरें, ओवर-चार्जिंग पर सख्त कार्रवाई के आदेश

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 04:20 PM

amarnath yatra 2026

यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी गई है। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए खास व्यवस्था की है। इस बार यात्रा से जुड़े सभी प्रमुख सेवाओं की दरें तय कर दी गई हैं और प्रशासन ने ओवर-चार्जिंग पर सख्त कार्रवाई के...

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी गई है। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए खास व्यवस्था की है। इस बार यात्रा से जुड़े सभी प्रमुख सेवाओं की दरें तय कर दी गई हैं और प्रशासन ने ओवर-चार्जिंग पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए है।  

ये भी पढ़े- Badrinath Dham : दिव्य फूलों के बीच खुले बद्रीनाथ के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने इस पावन क्षण के साक्षी

बैठक में टेंट आवास, पोनी, पालकी, कुली, डांडी और अन्य श्रमिक सेवाओं के लिए दरों पर चर्चा की गई है। इस मीटिंग में कई सेवा प्रदाताओं ने अपने सुझाव डीसी के आगे पेश किए। प्रशासन ने कहा है कि इन दरों को तैय करने का एक मुख्य उदेश्य अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, पारदर्शिता बनाए रखना है। मीटिंग में उन्होंने यात्रा अवधि के दौरान तय दरों के सख्ती से पालन करने का आदेश दिया। 

प्रशासन इस पर पूरा जोर दे रही है कि अमरनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ओवर-चार्जिंग या किसी भी नियम को तोड़ने वाले पर सखत कारवाई करने का आदेश दिया है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!