Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में शिवलिंग का आकार घटा, 7 से घटकर रह गया एक फुट

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 10:49 AM

amarnath yatra 2026

अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले पवित्र हिम शिवलिंग का आकार तेजी से घटकर 7 फुट से अब लगभग एक फुट रह गया है।  सोमवार को सामने आई नई तस्वीरों में बाबा बर्फानी पहले की तुलना में काफी छोटे दिखाई दे रहे हैं।

श्रीनगर (एजैंसी): अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले पवित्र हिम शिवलिंग का आकार तेजी से घटकर 7 फुट से अब लगभग एक फुट रह गया है।  सोमवार को सामने आई नई तस्वीरों में बाबा बर्फानी पहले की तुलना में काफी छोटे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि शिवलिंग के आकार में आई कमी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार पवित्र गुफा पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं। 

बता दें कि 57 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी। यात्रा के शुरुआती 3 दिनों में ही 60,000 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब 18.6 प्रतिशत अधिक है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!