अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर की जीती-जागती निशानी, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा का बड़ा बयान

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 08:20 AM

amarnath yatra 2026 news

भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से शुक्रवार को 8796 श्रद्धालुओं का नौवां जत्था पवित्र गुफा के दर्शन के लिए बालटाल और नुनवान बेस कैम्प के लिए रवाना हुआ।

श्रीनगर/जम्मू (कमल): भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से शुक्रवार को 8796 श्रद्धालुओं का नौवां जत्था पवित्र गुफा के दर्शन के लिए बालटाल और नुनवान बेस कैम्प के लिए रवाना हुआ। इस काफिले को सी.आर.पी.एफ. और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक मजबूत सुरक्षा घेरे में ले जाया गया। 

वहीं अब तक पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया है। वीरवार को 28,583 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 2 लाख से पार होने पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह आस्था की एक अद्भुत मिसाल है।

वहीं उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को सीनियर अधिकारियों के साथ बालटाल बेस कैम्प का दौरा किया और अमरनाथ यात्रियों के इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा महत्वाकांक्षी जम्मू-कश्मीर की जीती-जागती निशानी है। यह इस जमीन की आत्मा में बसा है और इसकी पवित्रता और सफाई को बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!