Edited By Sarita Thapa,Updated: 08 Aug, 2026 08:07 AM

अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या 4.76 लाख के करीब पहुंच गई है। अब तक 4,76,683 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन कर लिए हैं।
जम्मू (कमल): अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या 4.76 लाख के करीब पहुंच गई है। अब तक 4,76,683 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन कर लिए हैं। वहीं शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच 926 यात्रियों का एक नया जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से बालटाल की ओर रवाना हुआ। बालटाल रूट से यात्रा सुचारू रूप से चल रही है, जबकि पहलगाम रूट से यात्रा अभी भी रुकी हुई है।
लगभग 926 यात्रियों का 29वां जत्था सुबह 2.59 बजे भगवती नगर यात्री निवास से 42 गाड़ियों के काफिले में बालटाल रूट के लिए रवाना हुआ। इनमें 693 पुरुष और 178 महिलाएं, 34 साधु और 21 साध्वियां थीं जो 21 बसों, 3 मीडियम मोटर व्हीकल्स, 17 लाइट मोटर व्हीकल्स और एक दोपहिया वाहन में यात्रा कर रहे थे। यह काफिला पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच रवाना हुआ। इस साल की यात्रा ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, क्योंकि लगभग पौने 5 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ