Amritsar News: अमृतसर में गुरुद्वारे में पाठ कर रही महिलाओं पर गिरी शटरिंग प्लेट, 2 की मौत, 9 घायल

Edited By Updated: 25 May, 2026 10:49 AM

amritsar news

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत आते अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब के पास निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत पर लगी लोहे की शटरिंग प्लेट गिरने से 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची सहित 9 महिलाएं घायल हो गईं।

अमृतसर (ममता, सर्बजीत): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत आते अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब के पास निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत पर लगी लोहे की शटरिंग प्लेट गिरने से 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची सहित 9 महिलाएं घायल हो गईं।

जानकारी के मुताबिक हर रविवार की तरह आज भी गुरुद्वारा साहिब में जपजी साहिब का पाठ चल रहा था जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इस दौरान कुछ महिला श्रद्धालु बच्चों के साथ निर्माणाधीन लंगर हॉल के नीचे पाठ कर रही थीं। इस दौरान लैंटर के लिए लगी शटरिंग प्लेट 35 फुट ऊंचाई से नीचे गिरी। इस हादसे में महिलाएं शटरिंग प्लेट के नीचे दब गईं। मौके पर पुलिस और सेवादारों ने लोगों की सहायता से जब तक उनको बाहर निकाला तो 2 महिलाओं की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा बच्ची सहित 9 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय वहां 20,000 से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक मरने वाली 2 महिलाओं में से एक की पहचान हुई है। मृतक महिला राजरानी गांव सठियाला की रहने वाली थी। 

एस.जी.पी.सी. के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने उक्त घटना में जान गंवाने वाली 2 महिलाओं के परिवारों के साथ दुख व्यक्त किया। उन्होंने श्री गुरु रामदास अस्पताल में पहुंच कर इस घटना में घायल हुई संगत का हालचाल जाना। धामी ने इस घटना में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिवारों को शिरोमणि कमेटी की ओर से 2-2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!