Edited By Sarita Thapa,Updated: 16 May, 2026 01:38 PM

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कई सपने हमें आने वाले समय के शुभ और अशुभ संकेत भी देते हैं। खासकर अगर सपने में कुछ विशेष जानवर दिखाई दें, तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ये जानवर जीवन में धन लाभ, सफलता, शुभ समाचार, तरक्की और खुशियों के आने का...
Animals in Dreams Meaning : स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कई सपने हमें आने वाले समय के शुभ और अशुभ संकेत भी देते हैं। खासकर अगर सपने में कुछ विशेष जानवर दिखाई दें, तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ये जानवर जीवन में धन लाभ, सफलता, शुभ समाचार, तरक्की और खुशियों के आने का संकेत देते हैं। कई बार ये सपने इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आपकी किस्मत बदलने वाली है या फिर आपके जीवन में कोई बड़ी सकारात्मक घटना होने वाली है। ऐसे में अगर आपको भी सपने में जानवर दिखाई देते हैं या हाल ही में आपने या आपके किसी अपने ने ऐसा सपना देखा है, तो ये कोई बड़ा संकेत हाै सकता है। तो आइए जानते हैं उन 5 खास जानवरों के बारे में, जिनका सपने में दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है।
अगर किसी व्यक्ति को सपने में सफेद हाथी दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र में इसे बेहद शुभ संकेत माना गया है। ऐसा सपना इस बात का संकेत माना जाता है कि जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इतना ही नहीं, यह भी कहा जाता है कि सफेद हाथी का सपना धन, सम्मान और जीवन में बड़ी सफलता मिलने का संकेत देता है। साथ ही यह सपना इस ओर भी इशारा करता है कि आने वाले समय में आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, घर में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
वहीं, अगर दूसरे जानवर की बात करें, तो माना जाता है कि अगर सपने में किसी को गाय दिखाई दे, खासकर सफेद गाय, तो इसे माता लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना आर्थिक स्थिति मजबूत होने, परिवार में खुशियां आने, धन-धान्य में वृद्धि होने और शुभ समाचार मिलने का संकेत देता है। माना जाता है कि ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।
अगर किसी व्यक्ति को सपने में मछली दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र में इसे भी धन लाभ और शुभ समाचार का संकेत माना गया है। खासकर अगर सपने में बड़ी या सुनहरी मछली दिखाई दे, तो कहा जाता है कि व्यक्ति को जल्द ही आर्थिक लाभ या करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। साथ ही घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
अगर किसी को सपने में घोड़ा दिखाई दे, तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दौड़ता हुआ घोड़ा दिखाई देना शक्ति, प्रगति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। अगर सपने में सफेद घोड़ा दिखाई दे या व्यक्ति खुद को घोड़े पर सवार देखे, तो यह जीवन में तेजी से तरक्की और मान-सम्मान बढ़ने का संकेत माना जाता है।
सपने में मोर दिखाई देना भी बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि मोर का सपना जीवन में खुशियों, मान-सम्मान और सफलता के आने का संकेत देता है। अगर सपने में मोर नाचता हुआ दिखाई दे, तो इसे विशेष रूप से शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में तरक्की और अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ