आज का राशिफल 1 मार्च, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 01 Mar, 2025 09:38 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय निकालने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय निकालने में सफल रहेंगे, जिससे आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक व्यवसाय को लेकर घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगी।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज छोटी से छोटी बातों को लेकर गंभीरता से मूल्यांकन करेंगे। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। आज अनिंद्रा का शिकार हो सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में माता की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में आपको आपके परिश्रम के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आज काम को लेकर छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यर्थ की बातों को तूल देने से अवसाद की स्थिति बन सकती है। किसी भी परेशानी में आज ससुराल के अनुभवी सदस्य की सलाह आपके काम आएगी। काम को लेकर भागदौड़ लगी रहेगी। विवादों की स्थिति से बचें।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा परन्तु खर्चों में भी वृद्धि होगी। विदेश से सम्बंधित कामों में आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को मनपसंद इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलने की उम्मीद है। शाम को मित्रों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों की मदद से नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करेंगे। दाम्पत्य जीवन में तालमेल की कमी नज़र आएगी।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। युवा अपने करियर में कुछ बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाज़ी करने से बचें। व्यापारिक स्थिति को अपने पक्ष में रखने के लिए घर के बड़ों की सलाह का पालन करें।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज ऑफिस जाते समय वाहन से सम्बन्धित कोई परेशानी उठानी पड़ेगी। पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद आज समाप्त होगा। परिजन की सहायता से रुका पैसा आज वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि के अवसर बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!