आज का राशिफल 1 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 07:38 AM

ank jyotish rashifal

​​​​​​​मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपकी मेहनत को पहचान

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपकी मेहनत को पहचान दिलाने वाला है। कुछ उपलब्धियां आपके नाम होंगी और सम्मान या किसी प्रकार का पुरस्कार मिलने की प्रबल सम्भावना बनती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। काफी समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होने की संभावना बन रही है, जिससे मन को गहरी राहत मिलेगी, तनाव और दबाव कम होगा तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा भी महसूस होगी।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कोई अहम मीटिंग या चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर के बड़ों का सहयोग और सलाह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी।
उपाय- प्राणायाम करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा हेवी रहेगा। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन अच्छी बात यह है कि अधिकारी आपकी मेहनत की प्रशंसा करेंगे और आने वाले समय में इसका फायदा किसी न किसी रूप में ज़रूर मिलेगा।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। जटिल फैसले लेने में दुविधा नहीं रहेगी और आप अपनी बात दूसरों के सामने मजबूती से रख पाने में सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना आज आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। धैर्य और संयम के साथ अपनाया गया आपका व्यवहार न केवल परिवार में शांति और सौहार्द बनाए रखेगा, बल्कि आपके कार्यों में भी निरंतरता, संतुलन और स्थिरता लाने में सहायक सिद्ध होगा।
उपाय- शिवजी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज परिवार के सदस्यों के बीच किसी विशेष बात पर चर्चा होगी, लेकिन ज़रा सी चूक इसे बहस में बदल सकती है। बेहतर यही रहेगा कि छोटी बातों को बड़ा न बनाएं। कुछ मामलों में चुप रहना रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकता है।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी बड़े व्यक्ति के साथ बातचीत के दौरान थोड़ा एक्स्ट्रा केयर रखने की जरुरत है। ग़ुस्से में निकले शब्द बाद में रिश्तों को बिगाड़ सकते हैं। अगर आप अपनी भाषा में नरमी और रवैये में समझदारी रखेंगे, तो हालात आसानी से आपके कंट्रोल में रहेंगे।
उपाय- मंदिर में तिल के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन अवसरों और संभावनाओं से भरा हुआ है। विकल्पों की बहुलता मन को दुविधा में डाल सकती है, लेकिन व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने से आप भ्रम से बाहर निकल पाएंगे। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!