Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Feb, 2026 01:55 PM
मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ रहेगा। आज आप अपनी व्यापारिक योजनाओं को व्यवहारिक रूप से क्रियान्वित करने की दिशा में सक्रिय प्रयास करेंगे, जिससे लंबे समय से सोचे गए विचारों को अमल में लाने का अवसर मिलेगा।
उपाय- सूर्यदेव को लाल वस्त्र या लाल फूल अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर किसी अनुभवी और जानकार व्यक्ति के साथ सार्थक चर्चा होगी, जिससे सही निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। दैनिक आय में वृद्धि के लिए नए और उपयोगी रास्ते खुल सकते हैं, जो आर्थिक स्थिति को मजबूती देंगे।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पिछले कुछ समय से व्यवसाय को लेकर चली आ रही किसी चिंता, मानसिक दबाव या तनाव से आज धीरे धीरे राहत मिलने लगेगी, जिससे मन हल्का और संतुलित महसूस होगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यों में चल रहे बेवजह के विलंब और रुकावटों के कारण मन थोड़ा खिन्न या चिड़चिड़ा रह सकता है, ऐसे में धैर्य बनाये रखना ही बेहतर रहेगा। आज किसी विदेश में रहने वाले परिजन से फोन पर महत्वपूर्ण और सुखद बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य, योजना या नए प्रोजेक्ट की नींव रखने के लिए आज का दिन अत्यंत उत्तम और शुभ रहने वाला है। आज अतिरिक्त आय के अच्छे योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और भविष्य को लेकर आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज फिजूलखर्ची से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि अनावश्यक व्यय आगे चलकर आपके मासिक बजट को हिला सकते हैं। आज किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति से प्रभावित होकर अपने दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में धीरे धीरे सुधार देखने को मिलेगा और कामकाज की गति पहले से बेहतर होगी। सरकारी सेवा से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है, क्योंकि पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही स्थान परिवर्तन या तबादले की भी संभावना बन रही है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार से जुड़ी जो समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, उसका समाधान निकाल पाने में आज आपको सफलता मिल सकती है, जिससे कामकाज में स्थिरता और राहत का अनुभव होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व दिया जायेगा और अधिकारी सब के सामने आपकी मेहनत की प्रशंसा करेंगे।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों को मधुर और सहयोगपूर्ण बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी रहेगी, क्योंकि पारिवारिक सामंजस्य ही आपको मानसिक बल प्रदान करेगा। भाई की मदद से आज किसी व्यापारिक डील को फाइनल करेंगे।
उपाय- शहद का सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in