आज का राशिफल 5 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 12:41 PM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यस्थल पर बॉस से मतभेद या घर में किसी सदस्य के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यस्थल पर बॉस से मतभेद या घर में किसी सदस्य के साथ कहासुनी होने की संभावना बनती है। बेहतर होगा कि धैर्य बनाए रखें, शब्दों पर संयम रखें और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें, ताकि परिस्थितियां बिगड़ने के बजाय संभल सकें।
उपाय- भूरी चीटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज दिन का पहला भाग अपेक्षाकृत सुख शांति, मानसिक संतुलन और सहजता के साथ व्यतीत होगा, जिससे आप स्वयं को हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। हालांकि दिन के दूसरे भाग में आलस्य या टालमटोल की प्रवृत्ति बढ़ने से कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है या समय पर पूरा न हो पाने की स्थिति बन सकती है।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर-परिवार में आज का दिन सामान्य, संतुलित और शांतिपूर्ण वातावरण में व्यतीत होगा, जहां किसी प्रकार का बड़ा-उतार चढ़ाव नहीं रहेगा और भाग्य भी हर कदम पर आपका भरपूर साथ देता हुए दिखाई देगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी मे शहद भरकर जेब में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। परिवार के सभी सदस्य अपने अपने दायित्वों, कामकाज और योजनाओं को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे घर में एक सकारात्मक और अनुशासित माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत और संतोषजनक बनी रहेगी, जिससे भविष्य को लेकर आत्मविश्वास और मानसिक राहत महसूस होगी।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन कारोबार के लिहाज से काफी अनुकूल रहेगा, बिक्री में बढ़ोतरी होगी और मुनाफा भी अपेक्षा से बेहतर मिलने की संभावना है। किसी भी नए काम या निर्णय को जल्दबाजी में लेने के बजाय सोच-विचार और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ना समझदारी होगी।
उपाय- हरे रंग के कपड़े छोटी-छोटी कन्याओं को दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को भी आज किसी अच्छी नौकरी की खबर मिलने की संभावना है।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी और चावल दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सामाजिक और बाहरी गतिविधियों में समय बिताने से आपको नई जानकारियां, उपयोगी अनुभव और महत्वपूर्ण संपर्क प्राप्त होंगे, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। अपनी बहन के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। भूमि या संपत्ति से संबंधित किसी महत्वपूर्ण सौदे के फाइनल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर पहले से अधिक जागरूक, जिम्मेदार और एकाग्र नजर आएंगे, जिससे अभिभावकों को संतोष और प्रसन्नता का अनुभव होगा।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाइयों के साथ मधुर और सहयोगपूर्ण संबंध बने रहने से आपको भावनात्मक बल मिलेगा और हर प्रकार की प्रगति, सहयोग तथा तरक्की के रास्ते और अधिक सुगम होते चले जाएंगे। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!