आज का राशिफल 3 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 07:38 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर का माहौल उल्लास और ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। परिजनों के आगमन से पारिवारिक जीवन में रौनक आएगी।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर का माहौल उल्लास और ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। परिजनों के आगमन से पारिवारिक जीवन में रौनक आएगी। घर के बड़ों की कोई सलाह आपके किसी विशेष काम में आ रही रूकावट को दूर करने में मदद करेगी।
उपाय- पानी ज्यादा पीना चाहिए।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में छोटे बदलावों से आप अपनी कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और व्यवहार में स्पष्ट सुधार लाएगा, जिसे आपके आस पास के व्यक्ति महसूस करेंगे और सराहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिनचर्या को संतुलित करना, खान पान पर नियंत्रण और सोच को सकारात्मक दिशा देना, आपके व्यक्तित्व को निखार देगा। करीबी रिश्तेदारों के साथ खुलकर बातचीत और हंसी मजाक का अवसर मिलेगा। इससे आपसी अपनापन बढ़ेगा, रिश्ते और मजबूत होंगे।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर से जुड़ी जिम्मेदारी में समय अधिक लगेगा, जिससे आपके निजी काम कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक लेन देन में अतिरिक्त सतर्कता बरतें, क्योंकि छोटी चूक भी परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज परिवार की जरूरतें आपकी प्राथमिकता बनी रहेंगी। आज आपको सलाह दी जाती है कि किसी अनजान व्यक्ति की मीठी मीठी बातों से सतर्क रहें। व्यवसाय में किसी नए विचार को अपनाना लाभकारी सिद्ध होगा और उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बाटें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों को आपस में मिलने जुलने और साथ वक्त बिताने के अधिक मौके मिलेंगे, जिससे भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना आसान होगा। आपसी संवाद और समझ बढ़ने से रिश्ता धीरे धीरे और भी गहरा, संतुलित तथा मधुर होता जाएगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दस्तावेजों या किसी भी प्रकार के काग़ज़ी कार्य में अत्यंत सावधानी आवश्यक है, क्योंकि मामूली गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार में भरोसे, आपसी सम्मान और भावनात्मक स्थिरता की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आप मन और शरीर दोनों से अच्छा महसूस करेंगे। थकान और तनाव कम होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सोच सकारात्मक बनी रहेगी। आज नए वाहन को खरीदने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्नेह, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग घर के वातावरण को शांत, संतुलित और सकारात्मक बनाए रखेगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने में सहायक सिद्ध होगी।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!