आज का राशिफल 4 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 07:52 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी मित्र की सलाह आपके लिए लाभकारी न होकर परेशानी का कारण बन सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी मित्र की सलाह आपके लिए लाभकारी न होकर परेशानी का कारण बन सकती है। बेहतर होगा की आप दूसरों के प्रभाव में आने के बजाय अपने विवेक, अनुभव और आत्मविश्वास पर ही निर्भर रहें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।  
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज बढ़ते हुए खर्चे मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं, जिसके चलते मन में उलझन रहेगी और किसी भी फैसले पर पहुंचने में थोड़ी दिक्कत होगी। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को तबादले या पद में बदलाव से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर घर के सदस्यों के बीच चर्चा होगी।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपका ध्यान कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों और योजनाओं पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे आपके प्रयास सफल होंगे और अपेक्षा से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। विदेश में रहने वाले मित्र से फ़ोन के माध्यम से बातचीत करेंगे।
उपाय- जौ दूध में धो कर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी और आवश्यक सहयोग भी प्राप्त होगा। व्यापार में साझेदार के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट की योजना बनायेंगे।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र ना रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज किस्मत आपका साथ देगी, जिससे अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे और प्रगति के नए मौके सामने आएंगे। घर की देखभाल, सजावट या सुधार से जुड़े कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी तालमेल बढ़ेगा और मिल जुलकर किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम देंगे।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज किसी करीबी परिजन के साथ बिताया गया समय न सिर्फ सार्थक रहेगा, बल्कि भावनात्मक रूप से सुखद अनुभव देगा और आने वाले समय तक यादगार बना रहेगा। पीठ का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- ध्यान/मेडिटेशन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज नई साझेदारी की शुरुआत या मौजूदा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज़ से लाभकारी रहेगा। कारोबार में किसी मशीनरी के ख़राब होने से उत्पादन प्रभावित हो सकती है।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज धन से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। किसी भी प्रकार के जोखिम, जल्दबाजी में किए गए निवेश या फैसलों से बचें, क्योंकि सोच समझकर उठाया गया कदम ही आपको हानि से सुरक्षित रखेंगे।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!