आज का राशिफल 25 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के आज सभी रुके काम पूरे होते दिखाई देंगे। नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाए रखना ही आपके मानसिक संतुलन और प्रगति के लिए उचित रहेगा।
उपाय- गुड़ खा कर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यर्थ के वाद-विवाद और अनावश्यक बहसों से स्वयं को दूर रखना ही आपके लिए हितकर रहेगा, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। किसी विशेष उद्देश्य को लेकर आज किसी यात्रा की योजना बन सकती है, जो आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाली साबित होगी।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य और संतुलित रहेगा, इसलिए हर कार्य को शांति और धैर्य के साथ पूरा करने का प्रयास करें। अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक राहत महसूस होगी और आपकी योजनाओं को नई गति मिल पाएगी।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यावसायिक स्थल पर आज आपके अधिकतर कार्य समय पर पूरे होने की संभावना है। नई लाभदायक योजनाओं पर सोच-विचार करने का उचित अवसर प्राप्त होगा। साझेदारी के माध्यम से व्यापार में विस्तार के नए रास्ते खुल सकते हैं।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण योजना या समारोह की रूपरेखा तैयार करने का अवसर मिलेगा, जिससे घर का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहेगा। शाम के समय किसी खास मेहमान का आगमन होने की संभावना है, जिससे घर में रौनक बढ़ेगी और आपसी मेलजोल का अवसर मिलेगा।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी के लिए किसी मॉल जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि फिजूलखर्ची से बचें और बजट का ध्यान रखें। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होने से खुशियों का माहौल बना रहेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति या करियर उन्नति से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। शाम को परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना मन में आ सकती है, परंतु पूरी जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति प्रदान करेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे सभी सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- काली चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा उनका सम्मान बनाए रखना आवश्यक होगा। अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आज आपको केवल स्थायी प्रयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुओं की ही खरीदारी पर ध्यान देना चाहिए, और अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें।  
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!