आज का राशिफल 30 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है या किसी ऐसे काम का लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है या किसी ऐसे काम का लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप समझदारी और सही योजना के साथ इन अवसरों का लाभ उठाते हैं, तो उनसे भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय- लाल वस्त्र, लाल मसूर, गुड़, गेहूं, तांबा, लाल झंडा रविवार को दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव और प्रगति के संकेत लेकर आया है। आप अपनी जीवनशैली में कुछ अच्छे और स्वास्थ्यवर्धक परिवर्तन करने का निर्णय लेंगे, जैसे नियमित दिनचर्या अपनाना, खान पान में सुधार या किसी नई अच्छी आदत की शुरुआत करना। ये बदलाव भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। बच्चों में आज कुछ नया सीखने की उत्सुकता दिखाई देगी। विशेष रूप से वे किसी विदेशी भाषा को सीखने में रुचि दिखा सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम होगा। आप उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देकर उनकी इस रुचि को और बढ़ावा देंगे।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बनेगा। लोग नौकरी में बदलाव करने का विचार कर रहे हैं, उन्हें जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। किसी भी निर्णय को लेने से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें, ताकि भविष्य में कोई पछतावा न हो।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्य क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपकी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता के कारण आपको पदोन्नति या किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का अवसर मिलेगा। यह आपके करियर के लिए एक सकारात्मक कदम साबित होगा और आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा।
उपाय- हरा धनिया, हरी मूंग दाल, पालक, सेब, हरी सब्जियां खाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता और आपसी समझ बढ़ेगी। आप और आपके जीवनसाथी एक दूसरे की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझेंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। उनके कार्यों में सफलता मिलेगी और नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज खानपान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। अधिक मसालेदार और तले भुने भोजन से दूरी बनाए रखें, क्योंकि इससे एसिडिटी या पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के माध्यम से विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जो भविष्य के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकता है। यह प्रस्ताव आपके और परिवार के लिए खुशी का कारण बनेगा।
उपाय- आलस्य से बचें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों से जुड़ा रहेगा। आप भौतिक सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए या अपने आराम को बेहतर बनाने के लिए खर्च करेंगे। यह खर्च आपको संतोष और खुशी देगा, हालांकि बजट का ध्यान रखना भी जरूरी रहेगा।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!