April 2024 Sagittarius Horoscope: धनु राशि के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Mar, 2024 04:48 PM

आज बात करेंगे धनु राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? चंद्रमा अपनी ही राशि में हैं और ये आपके लिए बहुत अच्छा है। शनि और मंगल तीसरे भाव में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2024 Sagittarius Horoscope: आज बात करेंगे धनु राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? चंद्रमा अपनी ही राशि में हैं और ये आपके लिए बहुत अच्छा है। शनि और मंगल तीसरे भाव में बढ़िया हैं। शुक्र चौथे भाव में अच्छे हैं, राहु का गोचर चौथे भाव में बढ़िया नहीं है। गुरु का पंचम में गोचर बहुत बढ़िया है। केतु दशम भाव में बढ़िया हैं। शनि, मंगल और चंद्र आपके लिए बढ़िया चल रहे हैं। 13 अप्रैल को सूर्य राशि बदलेंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of April अप्रैल महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: मंगल राशि बदलकर चौथे भाव में आ जाएंगे। ये भाव शुभ नहीं है। गुरु पंचम में बैठकर ग्यारहवां  भाव को देख रहे हैं। ग्यारहवां भाव आय का भाव होता है। आय में भी वृद्धि होगी। यदि प्रमोशन पेंडिंग तो वो भी मिल सकती है। ऑफिस में आपका पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ने की सम्भावना है। घर में संतान आने की भी सम्भावना है। धन भाव का स्वामी दूसरी राशि में है। अपने से दूसरी राशि में शनि का जाना बहुत बढ़िया है। 

Relationship status in the month of April अप्रैल महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के स्वामी बुध अपने से ग्यारहवें भाव में बढ़िया नहीं हैं। शनि की दृष्टि बुध के ऊपर पड़ रही है। मंगल सप्तम को देख रहे हैं चौथी दृष्टि से। अपने गुस्से पर थोड़ा कण्ट्रोल रखें। केंद्रीय प्रभाव राहु और केतु का रहेगा। गुरु चंद्रमा को दृष्टि दे रहे हैं। बिना सोचे-समझें रिएक्शन न दें। राहु बढ़िया गोचर में नहीं हैं तो इसलिए इसका नेगेटिव असर देखने को मिल सकता है। मां की सेहत को लेकर भी कोई दिक्कत आ सकती है। जिनकी शादी होने वाली है उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। जो लोग शादी करने का प्लान बना रहे हैं तो उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है। किसी के सामने अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए समय बहुत बढ़िया है। जो कपल है उनको बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। 

Health status in the month of April अप्रैल महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के स्वामी शुक्र बनते हैं। शुक्र बारहवें में हैं और ये गोचर आपके लिए बढ़िया होता है। शुक्र पंचम में हैं और ये भी समय बढ़िया है। जिनका काम ऐसा हैं जहां दुर्घटना होने का भय रहता है उनके लिए समय थोड़ा खराब है। मंगल की दृष्टि अष्टम के ऊपर नहीं जा रही है। गाड़ी थोड़ी सावधानी से चलाएं, वैसे सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। चौथे भाव में राहु का असर आपके लिए बढ़िया नहीं है। 

Status of education in the month of April अप्रैल महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु और बुध पंचम में हैं। छात्रों के लिए समय बहुत ही बढ़िया है। मन पढ़ाई में लगा रहेगा। कपड़े हल्के रंग के पहनें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!