Daily horoscope : आज इन राशियों को हासिल होगा मनचाहा मुकाम

Edited By Updated: 25 Dec, 2025 07:19 AM

rashifal in hindi

मेष :  सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कारोबारी टूरिंग प्लानिंग भी फ्रूटफुल रहेगी

मेष :  सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कारोबारी टूरिंग प्लानिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, कोई मुश्किल परेशानी भी हल होगी।

वृष: सरकारी कामों के लिए आपकी भागदौड़ तथा कोशिशें आशानुरूप रिजल्ट न देंगी, वैसे शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।

मिथुन: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में मन शायद न लगेगा आमतौर पर आप हर मोर्चे पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे।

कर्क : सितारा सेहत के लिए ढीला, खान-पान में भी अटैंटिव रहने की जरूरत होगी, मन सैर-सफर के लिए राजी न होगा।

सिंह : व्यापार कामकाज की दशा संतोषजनक, जोर लगाने पर यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर घरेलू मोर्चे पर कुछ तनातनी रहने का डर।

कन्या : शत्रु उभरते-सिमटते रह सकते हैं, इसलिए उनसे दूरी बना कर रखना सही रहेगा, मन भी डिस्टर्ब सा रहेगा।

आज का राशिफल 25 दिसंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (25th December): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 25 दिसंबर- हम लाख छुपाये प्यार मगर दुनिया को पता लग जाएगा

Aaj Ka Good Luck (25th December, 2025):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला:  संतान की तरफ से परेशानी रहने तथा आशानुरूप सहयोग न मिलने की संभावना रहेगी, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

वृश्चिक: कोर्ट-कचहरी में अनमने मन से तैयारी किए बगैर जाना सही नहीं होगा मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

धनु :  कामकाजी साथी पूरी तरह से सहयोग न करेंगे इसलिए उन पर ज्यादा उम्मीद रखनी परेशानी दे सकती है।

मकर :  सितारा आमदन वाला तो है किन्तु बेध्यानी न बरतें, दूसरों पर ज्यादा भरोसा भी न करें।

कुंभ: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी किन्तु जो भी कोशिश करें, पूर जोर लगाकर करें।

मीन :  सितारा उलझनों पेचीदगियों वाला, इसलिए हर मोर्चा पर एहतियात रखनी ठीक रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!