April 2023 Monthly rashifal Scorpio वृश्चिक राशि के लिए कुछ खास रहेगा अप्रैल का महीना

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Mar, 2023 11:58 AM

आज बात करेंगे कि वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा। वृश्चिक राशि के जातक इस समय ढैया से गुजर रहे हैं।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2023 Monthly rashifal Scorpio: आज बात करेंगे कि वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा। वृश्चिक राशि के जातक इस समय ढैया से गुजर रहे हैं। शनि चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं। सूर्य और गुरु उनका गोचर पांचवे भाव में हो रहा है। राहु, बुध और शुक्र ये तीनों ग्रह छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। मंगल अष्टम भाव में हैं। चंद्रमा नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं और केतु बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इनमें से गुरु और राहु का गोचर शुभ है। गुरु पांचवें भाव से अच्छा फल देते हैं। 6 अप्रैल को शुक्र छठे से सप्तम भाव में आ जाएंगे, अपनी ही राशि में। यहां पर यह गोचर अच्छा रहने वाला है। सूर्य इस समय शुभ गोचर में नहीं हैं। पंचम भाव से गोचर कर रहे हैं। ये गोचर 14 अप्रैल को होगा। सूर्य उच्च के हो जाएंगे। इसके आपको अच्छे फल मिलेंगे। अगला गोचर होगा 22 अप्रैल को गुरु जो शुभ गोचर में हैं लेकिन आगे जाकर छठे भाव में गोचर करेंगे। ये शुभ गोचर नहीं होगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Economic condition of Scorpio वृश्चिक राशि की आर्थिक स्थिति: गुरु इस समय चंद्रमा से पंचम में गोचर कर रहे हैं। आय स्थान को देख रहे हैं। लिहाजा आय को लेकर कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। मनी का फ्लो बना रहेगा। सूर्य जब राशि परिवर्तन करेंगे 15 अप्रैल को वो कर्म के लिए अच्छे हो जाएंगे क्योंकि आपकी कुंडली में दशम स्थान के स्वामी सूर्य बनते हैं। वो इस समय शुभ गोचर में नहीं हैं। कर्म स्थान के भाग्य स्थान में भी ये गोचर अच्छा है। काम और आय के लिहाज से चीजे ठीक रहेंगी। शनि की दृष्टि पड़ रही है दशम स्थान के ऊपर। हो सकता है कोई न कोई काम स्लो हो जाए लेकिन रुकेगा नहीं।

Health Status of Scorpio वृश्चिक राशि की स्वास्थ्य स्थिति: ड्राइविंग थोड़ी सी संभल कर करें। लग्नेश मंगल अष्टम में गोचर कर रहे हैं। अष्टम भाव से दुर्घटना देखी जाती है। यदि आपका कोई काम ऐसा है, जिसमें दुर्घटना होने का भाव है तो संभल कर काम करें। पाचन शक्ति खराब हो सकती है।
 
Relationship Status of Scorpio वृश्चिक राशि के रिश्ते की स्थिति: आपकी कुंडली में सप्तम स्थान के स्वामी शुक्र बनते हैं। दूसरी तरफ मंगल है अष्टम भाव में और दूसरी तरफ राहु हैं सप्तम भाव में। सप्तम भाव पापकर्तरी योग में आ गया है। जब तक मंगल यहां से राशि परिवर्तन करके आगे नहीं जाएंगे, तब तक ये स्थिति रहेगी। शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही है छठे भाव के ऊपर। हो सकता है पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो जाए। 6 अप्रैल के बाद चीजे थोड़ी सी बदलेंगी। इसके बावजूद अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। राहु की दृष्टि दूसरे भाव के ऊपर है। सिंगल के लिए पंचम भाव में गुरु का गोचर चल रहा है। 22 अप्रैल को जैसे ही गुरु छठे भाव में गोचर करेंगे, तो चीजे थोड़ी सी डिले हो सकती हैं।

स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा चल रहा है। गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध का गोचर आगे जाकर शुभ हो जाएगा। जो छात्र बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनके लिए भी समय अच्छा है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!