Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 May, 2026 10:51 AM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलते ही पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में 17 सालों से बंद एक मंदिर के कपाट खुल गए। दावा है कि मुस्लिम समाज के लोगों की आपत्ति की वजह से मंदिर पूरे साल बंद रहता था।
कोलकाता (एजैंसी): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलते ही पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में 17 सालों से बंद एक मंदिर के कपाट खुल गए। दावा है कि मुस्लिम समाज के लोगों की आपत्ति की वजह से मंदिर पूरे साल बंद रहता था। सिर्फ दुर्गा पूजा के समय ही इसे खोला जाता था, लेकिन अब भाजपा की जीत के बाद मंदिर के कपाट खुल गए हैं। यह दुर्गा मंदिर आसनसोल के बास्टिन बाजार में स्थित है।
बंगाल में भाजपा की बंपर जीत के बाद दुर्गा मंदिर के खुलते ही इलाके में अचानक चहल-पहल बढ़ गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े कृष्णेंदु मुखर्जी ने लोगों से वादा किया था कि अगर वह जीत हासिल करेंगे तो मंदिर को खुलवाएंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ कृष्णेंदु मुखर्जी भी जीते तो उन्होंने तुरंत अपना वादा पूरा कर दिया।