Ashadha Gupt Navratri 2021: दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय रखें ध्यान

Edited By Updated: 10 Jul, 2021 07:09 AM

ashadha gupt navratri

नवरात्रों का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 1 साल में कुल 4 नवरात्रि आती हैं, जिसमें से चैत्र व शारदीय नवरात्रि के अलावा 2 गुप्त नवरात्रि भी होते हैं। इनमें से पहली गुप्त नवरात्रि माघ के

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ashadha Gupt Navratri 2021: नवरात्रों का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 1 साल में कुल 4 नवरात्रि आती हैं, जिसमें से चैत्र व शारदीय नवरात्रि के अलावा 2 गुप्त नवरात्रि भी होते हैं। इनमें से पहली गुप्त नवरात्रि माघ के महीने में आती है और दूसरी गुप्त नवरात्रि आषाढ़ माह में आती है। गुप्त नवरात्रि चैत्र व शारदीय नवरात्रि से अलग होती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान सात्विक और तांत्रिक पूजा की जाती है और बहुत से साधकों द्वारा तांत्रिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए दस महाविद्याओं की साधना की जाती है।

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri
Durga saptashati path benefits: गुप्त नवरात्र के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए
दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखें, स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
बैठने के लिए कुशा के आसन का प्रयोग करना चाहिए, अगर आपके पास कुशा का आसन नहीं है तो ऊन के बने हुए आसन का प्रयोग कर सकते हैं।
पाठ शुरू करने से पहले गणेश जी एवं सभी देवगणों को प्रणाम करें। माथे पर चंदन या रोली का तिलक लगाएं।
लाल पुष्प, अक्षत एवं जल मां को अर्पित करते हुए पाठ का संकल्प लें।
इसके बाद पाठ को आरंभ करने से पहले उत्कीलन मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को आरंभ और अंत में 21 बार जप करना चाहिए।
इसके बाद मां दुर्गा का ध्यान करते हुए पाठ का आरंभ करें। इस तरह से मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri
Gupt Navratri upay गुप्त नवरात्र में करें ये अचूक उपाय
खराब सेहत से छुटकारा पाने के लिए 9 दिन तक देवी मां को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ऊं क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ होता है।

कर्ज या किसी वाद-विवाद से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए 9 दिन तक देवी मां के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं। ऐसा करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस दौरान ऊं दुं दुर्गाय नम: का जाप करना चाहिए।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Ashadha Gupt Navratri

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!