Baba Baidyanath News : बैद्यनाथ धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 09:38 AM

baba baidyanath news

झारखंड सरकार चार अगस्त से देवघर जिले के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के हवाई दर्शन और श्रद्धालुओं को देवघर से दुमका जिले के बासुकीनाथ धाम तक ले जाने के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है।

रांची/देवघर (एजैंसी): झारखंड सरकार चार अगस्त से देवघर जिले के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के हवाई दर्शन और श्रद्धालुओं को देवघर से दुमका जिले के बासुकीनाथ धाम तक ले जाने के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि 29 जुलाई से शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार और नागरिक उड्डयन विभाग ने यह महत्वपूर्ण पहल की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!