Badrinath news: बदरीनाथ से लौट रहे हैलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

Edited By Updated: 21 May, 2026 10:58 AM

badrinath news

बदरीनाथ से दिल्ली के तीर्थयात्रियों को लेकर आ रहे एक निजी कंपनी के हैलीकॉप्टर को बुधवार को एक तकनीकी समस्या के कारण टिहरी जिले में चंबा-आराकोट क्षेत्र में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। धनोल्टी के तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने बताया कि

नई टिहरी (प.स.): बदरीनाथ से दिल्ली के तीर्थयात्रियों को लेकर आ रहे एक निजी कंपनी के हैलीकॉप्टर को बुधवार को एक तकनीकी समस्या के कारण टिहरी जिले में चंबा-आराकोट क्षेत्र में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। धनोल्टी के तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने बताया कि हैलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। सभी श्रद्धालु एक परिवार के हैं जो दिल्ली के पंजाबी बाग का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े आठ बजे चंबा-आराकोट के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के हैलीकॉप्टर में कोई तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई जिसके बाद उसे सत्यो-सकलाना क्षेत्र के नवागांव के खेतों में उतरना पड़ा। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान हाईटैंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हैलीकॉप्टर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!