भादों के महीने में सजेगा त्योहारों का बाजार: कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर गणेश चतुर्थी तक, नोट कर लें भाद्रपद 2026 के सभी प्रमुख व्रत और शुभ तिथियां

Edited By Updated: 29 Aug, 2026 11:18 AM

bhadrapad vrat tyohar 2026

Bhadrapad Month 2026 Calendar: सावन की विदाई के बाद शुरू हो रहे पवित्र भादो माह में व्रत-त्योहारों की झड़ी लगने वाली है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज जैसी बड़ी तिथियों की पूरी लिस्ट यहा पढ़ें।

Bhadrapad Vrat Tyohar 2026: हिंदू धर्म में सावन मास की समाप्ति के बाद भाद्रपद यानी भादों के महीने का विशेष स्थान और धार्मिक महत्व होता है। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच शिव आराधना की समाप्ति होते ही भक्तों को कान्हा के जन्मोत्सव और विघ्नहर्ता बप्पा के आगमन का बेसब्री से इंतजार होने लगता है। साल 2026 में भाद्रपद मास धार्मिक दृष्टि से बेहद कल्याणकारी और खास होने वाला है, क्योंकि इस दौरान एक के बाद एक कई बड़े और महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार दस्तक देने जा रहे हैं।

PunjabKesari  Bhado Month Festivals

हिंदू कैलेंडर का छठा महीना भादों का होता है। धार्मिक दृष्टि की लिहाज से ये माह बेहद ही खास माना जाता है क्योंकि इस महीने में श्रीकृष्ण और गणेश जी का जन्म हुआ था। वहीं दूसरी तरफ सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस महीने हरतालिका तीज और कजरी तीज का भी व्रत रखा जाता है। इस महीने में पितृ पक्ष की शुरुआत भी होती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन मास का समापन 28 अगस्त 2026 को पूर्णिमा तिथि के साथ हो जाएगा। 29 अगस्त 2026 से इस माह की शुरुआत होगी और 26 सितंबर 2026 को इसका समापन होगा। फिर आश्विन मास के साथ ही पितृ पक्ष (श्राद्ध) की शुरुआत हो जाएगी। इस माह में स्नान-दान के साथ-साथ ध्यान करना काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इस महीने में ऋतु परिवर्तन भी होता है। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि इस माह में कौन-कौन से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

PunjabKesari  Bhado Month Festivals

Bhadrapad Vrat-Tyohar 2026 Full List व्रत और त्योहारों की झड़ी, देखें पूरी लिस्ट 
29 अगस्त 2026 (शनिवार):
भाद्रपद मास का पावन शुभारंभ 
31 अगस्त 2026 (सोमवार): कजरी तीज (सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत)
2 सितंबर 2026 (बुधवार): हल षष्ठी (संतान की लंबी आयु के लिए मनाया जाने वाला पर्व) 
4 सितंबर 2026 (शुक्रवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (कान्हा का भव्य जन्मोत्सव) 
7 सितंबर 2026 (सोमवार): अजा एकादशी व्रत 
11 सितंबर 2026 (शुक्रवार): भाद्रपद अमावस्या (पिठोरी अमावस्या)
14 सितंबर 2026 (सोमवार): हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और 10 दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ
15 सितंबर 2026 (मंगलवार): ऋषि पंचमी व्रत 
17 सितंबर 2026 (गुरुवार): ज्येष्ठा गौरी पूजा
19 सितंबर 2026 (शनिवार): राधाष्टमी (राधा रानी का जन्मोत्सव)
22 सितंबर 2026 (मंगलवार): परिवर्तिनी एकादशी व्रत 
23 सितंबर 2026 (बुधवार): वामन जयंती
25 सितंबर 2026 (शुक्रवार): अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) 
26 सितंबर 2026 (शनिवार): भाद्रपद पूर्णिमा (भादो मास का समापन और पितृ पक्ष का प्रारंभ) 

PunjabKesari Bhadrapad

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!