Bhai Dooj 2022 Muhurat: आज इस शुभ मुहूर्त में लगाएं अपने भाई को तिलक

Edited By Updated: 27 Oct, 2022 07:09 AM

bhai dooj

5 दिनों तक मनाया जाने वाला दीपावली पर्व पूरे वर्ष भर के लिए भारतीय जनमानस के हृदय पटल पर अमिट छाप छोड़ जाता है। भारत ही नहीं, अपितु विदेशों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhai Dooj Shubh Muhurat: 5 दिनों तक मनाया जाने वाला दीपावली पर्व पूरे वर्ष भर के लिए भारतीय जनमानस के हृदय पटल पर अमिट छाप छोड़ जाता है। भारत ही नहीं, अपितु विदेशों में बसे भारतीय भी इस पर्व को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाते हैं। भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रीय एकता को समर्पित तथा सामाजिक समरसता से पूर्ण यह त्यौहार पर्वों का मुकुटमणि त्यौहार है, जिसकी प्रतीक्षा पूरे देशवासियों को वर्ष भर रहती है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली पर्व का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्व है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें      

Bhai Dooj 2022 importance: दीपावली से दो दिन बाद भैया दूज का पर्व आता है। यह दीपावली पर्व का समापन पर्व भी है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करने का दिन है भैयादूज। जब बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं।

PunjabKesari bhai dooj

Bhai Dooj 2022 history: कार्तिक शुक्ल द्वितीया को एक समय सूर्य पुत्री यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर पर सत्कारपूर्वक भोजन कराया था। यमराज ने बहन को वर दिया कि जो भी इस दिन यमुना में स्नान करके बहन के घर जाकर श्रद्धापूर्वक उसका सत्कार ग्रहण करेगा, उसे एवं उसकी बहन को यम का भय नहीं होगा। तभी से यह पर्व यम द्वितीया के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

Bhai Dooj 2022: पंचांग मतभेद होने के कारण इस साल भाई दूज 2 दिन यानी 26 और 27 अक्टूबर को मनाई जानी थी। कुछ बहनों ने कल यानी 26 अक्टूबर को भैया दूज का पर्व मनाया तो अन्य आज 27 अक्टूबर को अपने भाई को तिलक करेंगी।

PunjabKesari bhai dooj

Bhai Dooj Shubh Muhurat 2022: भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त- द्वितीया तिथि का आरंभ कल 26 अक्टूबर, 2022 को 02:42 पी.एम पर हो चुका है और इसका समापन आज 27 अक्टूबर, 2022 को 12:45 पी.एम पर होगा।

PunjabKesari bhai dooj

PunjabKesari kundli

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!