Chandika Jayanti 2026 : इस दिन रखा जाएगा चंडिका जयंती का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 03:44 PM

chandika jayanti 2026

चंडिका जंयती मां दुर्गा के उग्र रूप मां चंडिका को समर्पित है। हर साल वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि पर चंडिका जयंती मनाई जाती है। इस बार चडिंका जयंती 1 मई, 2026 को मनाई जा रही है।

Chandika Jayanti 2026 : चंडिका जंयती मां दुर्गा के उग्र रूप मां चंडिका को समर्पित है। हर साल वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि पर चंडिका जयंती मनाई जाती है। इस बार चडिंका जयंती 1 मई, 2026 को मनाई जा रही है। यह पावन अवसर देवी चंडिका के दिव्य प्रकट्य दिवस के रूप में जाना जाता है। इस दिन जप, हवन और ध्यान करने का फल बाकी दिनों के मुकाबले इस दिन ज्यादा मिलता है। माना जाता है कि इस दिन माता चंडिका की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं चंडिका जंयती के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

Chandika Jayanti Shubh Muhurat चंडिका जयंती 2026 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अप्रैल 2026, रात 09 बजकर 12 मिनट पर होगी और इसका समापन 1 मई 2026, रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। इसलिए चंडिका जयंती 1 मई 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। 

Significance of Chandika Jayanti चंडिका जयंती महत्व
चंडिका जयंती का दिन हिंदू धर्म में माता चंडिका की पूजा के लिए बहुत शुभ मना जाता है। यह दिन देवी शक्ति की उपासना, साहस, विजय और नकारात्मक शक्तियों के नाश का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ मा चडिंका की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

  


 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!