Budaun Jama Masjid: अब बदायूं जामा मस्जिद में नीलकंठ मंदिर होने का दावा

Edited By Updated: 04 Dec, 2024 07:02 AM

budaun jama masjid

यू.पी. में संभल के बाद अब बदायूं की जामा मस्जिद चर्चा में है। हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि जामा मस्जिद असल में नीलकंठ महादेव का मंदिर है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बदायूं (इंट): यू.पी. में संभल के बाद अब बदायूं की जामा मस्जिद चर्चा में है। हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि जामा मस्जिद असल में नीलकंठ महादेव का मंदिर है। मंगलवार को जिला कोर्ट में हिंदू पक्ष ने सर्वे की मांग रखी तो मुस्लिम पक्ष ने जवाब दिया कि यह सिर्फ माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। कोर्ट में मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा की गई थी। अगली सुनवाई 10 दिसम्बर को होगी। उस दिन कोर्ट तय करेगा कि केस सुनने योग्य है या नहीं।

हिंदू पक्ष बोला- सर्वे से क्यों डर रहे, मुस्लिम पक्ष का जवाब- सिर्फ माहौल बिगाड़ने की कोशिश मुस्लिम पक्ष के वकील अनवर आलम ने कोर्ट में कहा-यह मामला सुनने योग्य नहीं है। हिंदू महासभा को इसमें वाद दायर करने का कोई अधिकार नहीं।  जब यह खुद कह रहे हैं कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई है, तो जाहिर सी बात है, वहां पर मंदिर का अस्तित्व नहीं है। इन्होंने वादी नीलकंठ महादेव को बनाया है जबकि वादी प्रत्यक्ष व्यक्ति होता है।

हिंदू पक्ष की बहस नहीं हुई है। हिंदू पक्ष के वकील विवेक रेंडर ने कोर्ट के बाहर कहा- मुस्लिम पक्ष अपनी बहस कर रहा है, इसके बाद हम अपना पक्ष रखेंगे। मुस्लिम पक्ष के मंदिर के अस्तित्व को नकारने पर उन्होंने कहा कि अगर मंदिर का अस्तित्व नहीं है तो वे सर्वे कराने से क्यों डर रहे हैं ?
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!