Budhwar Upay: अगर मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिल रही तो करें ये उपाय ...

Edited By Updated: 14 Aug, 2024 02:17 PM

budhwar upay

सप्ताह का हर दिन शास्त्रों में किसी न किसी देवता को समर्पित है। बुधवार के स्वामी भगवान गणेश को माना जाता है। इस दिन गणपति की पूजा करने से बौद्धिक क्षमता

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganesh upay to remove obstacles: सप्ताह का हर दिन शास्त्रों में किसी न किसी देवता को समर्पित है। बुधवार के स्वामी भगवान गणेश को माना जाता है। इस दिन गणपति की पूजा करने से बौद्धिक क्षमता मजबूत होती है, व्यापार में वृद्धि होती है और मनुष्य अपने क्षेत्र में उन्नति करता है। यदि किसी की कुंडली में बुध नीच या अशुभ स्थिति में है तो बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से शुभ स्थिति मजबूत हो सकती है। यह मनुष्य के सोए हुए भाग्य को सहारा देता है और उसकी मेहनत सफल होती है। कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से परिजनों और अपने दुख दूर होते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन उपायों पर—

Kuber upay: शिवपुराण में बताया गया है, कुबेर के खजाने तक पहुंचने का यह गहरा राज

Daily horoscope : आज इन राशियों को हर कार्य में मिलेगी अपार सफलता

Putrada Ekadashi- मनचाही संतान प्राप्ति के लिए बेहद खास है पुत्रदा एकादशी का व्रत जानें, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

PunjabKesari Budhwar Upay

बुधवार के दिन घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करने से समस्त प्रकार की तंत्र शक्ति का नाश होता है।

धन प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो जाता है।

परिवार में कलह-कलेश हो तो बुधवार के दिन दूर्वा के गणेश जी की प्रतिकात्मक मूर्ति बनवाएं। इसे अपने घर के देवालय में स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी विधि-विधान से पूजा करें।

घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कोई भी नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।

बुधवार के दिन प्रभु श्री गणेश को 21 या 42 जावित्री अर्पित करें। इससे जल्द ही परिवार से आर्थिक परेशानियां दूर होने लगेंगी।

PunjabKesari Budhwar Upay

मंदिर में जाकर गणेश जी को दूर्वा और लड्डू का भोग लगाएं और माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। ऐसा लगातार 11 या 21 बुधवार तक करें।

बुधवार के दिन भगवान गणेश के अथर्वशीर्ष का पाठ करें। उन्हें मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। उन्हें गुलाब का फूल अर्पित करें और खीर का भोग लगाएं। इससे बुध की स्थिति में सुधार होने लगेगा।

कर्ज ज्यादा है और उसे उतार नहीं पा रहे हैं तो बुधवार के दिन थोड़ी मूंग उबाल लें। इसे गाय को घी और चीनी मिलाकर खिलाएं। ऐसा 5 या 7 बुधवार तक करें।

PunjabKesari Budhwar Upay

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!