Cancer 2025 Prediction: कर्क राशि के अगले 3 महीने का भविष्यफल

Edited By Updated: 15 Sep, 2025 01:00 AM

Cancer 2025 Prediction: साल 2025 के 9 महीने लगभग बीत रहे हैं। नौवां महीना चल रहा है इस समय सितंबर का और आगे अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने हैं। यह महीने कर्क राशि के जातकों के लिए कैसे रहेंगे ? इस पर चर्चा करेंगे। सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। 16...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Cancer 2025 Prediction: साल 2025 के 9 महीने लगभग बीत रहे हैं। नौवां महीना चल रहा है इस समय सितंबर का और आगे अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने हैं। यह महीने कर्क राशि के जातकों के लिए कैसे रहेंगे ? इस पर चर्चा करेंगे। सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। 16 अक्टूबर तक यह कन्या राशि में रहेंगे और 16 अक्टूबर के बाद आपके लिए सूर्य का गोचर अच्छा नहीं रहेगा। यानी कि अक्टूबर के 16 दिन आपके लिए अच्छे हैं क्योंकि सूर्य का गोचर तीसरे भाव में अच्छा होता है। छठे, 10वें,11वें में अच्छा होता है। तो इस साल के जो तीन महीने हैं आखिरी उनमें सिर्फ 16 दिन ऐसे हैं जब सूर्य आपके लिए अच्छे गोचर में रहेंगे। सूर्य आपके लिए धन भाव के स्वामी होते हैं। धन भाव के स्वामी का अच्छी स्थिति में रहना है। भले ही 15 दिन में रहें। अपने भाव से दूसरे रहेंगे तो निश्चित तौर पर धन में वृद्धि करेंगे। पहले 15 दिन तो आपके लिए अच्छे रहेंगे। सबसे अच्छी बात यह होगी कि गुरु आपके लिए जो भाग्य स्थान के स्वामी बनते हैं, वह 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह 12वें भाव में जाना अच्छा नहीं है। 

18 अक्टूबर से गुरु आपके चंद्रमा के ऊपर से गोचर करेंगे, उच्च के हो जाएंगे। हालांकि गुरु का चंद्रमा के ऊपर से गोचर करना भी अच्छा नहीं होता  लेकिन 12वें के बजाय मुकाबले यह अच्छा होता है क्योंकि वह केंद्रीय प्रभाव आपको गुरु का मिल जाएगा और भाग्येश का केंद्र के ऊपर से गुजरना आपका अच्छा हो जाएगा। यह स्थिति आपके लिए अच्छी हो जाएगी। तो गुरु यहां पर चीजें नेगेटिव कर रही हैं, इस समय उसको थोड़ा सा पॉजिटिव करने का काम करेंगे। चंद्रमा के ऊपर गुरु का प्रभाव आपको पॉजिटिविटी बहुत देता है। गुरु यहां पर बैठेंगे तो पंचम को एक्टिवेट करेंगे, सप्तम को एक्टिवेट करेंगे और नाइंथ को एक्टिवेट करेंगे। अब पंचम आपके लिए जो होता है वो निश्चल प्रेम का भाव होता है। इंगेजमेंट यहीं से देखी जाती है। तो जिनकी शादी नहीं हुई है जिनकी लाइफ में कोई नहीं है उनकी लाइफ में कोई आ सकता है। सप्तम को एक्टिवेट कर रहे हैं, शादी भी हो सकती है। इसी अवधि के दौरान कर्क राशि के बहुत सारे जातकों की शादी भी हो सकती है और गुरु जब नाइंथ को एक्टिवेट करते हैं तो भाग्य स्थान है। 

यहां पर गुरु की अपनी राशि है और अपने ही भाव को एक बार एक्टिव कर देंगे। यह आध्यात्म का भाव होता है। यह स्थिति 4 दिसंबर तक रहेगी, उसके बाद गुरु फिर दोबारा पीछे चले जाएंगे। मंगल धनु राशि में जब आएंगे तो छठे भाव में गोचर करेंगे आपके और छठे भाव का मंगल आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि धनु राशि में आएंगे 7 दिसंबर से। 7 दिसंबर से लेकर यह 4 दिसंबर तक अच्छे रहेंगे। उसके बाद मंगल आपके लिए अच्छे हो जाएंगे और कर्क राशि उसके लिए मंगल कर्म स्थान के स्वामी हो जाते हैं क्योंकि कर्क राशि के लिए मंगल योगाकारक होते हैं। यहां पर पंचम के भी स्वामी है मंगल और आपके लिए दशम के भी स्वामी है। तो दशम स्थान वह केंद्र का भाव होता है, पंचम त्रिकोण का भाव होता है। तो योगाकारी मंगल का छठे भाव में आना आपके लिए रोग के लिहाज से, ऋण के लिहाज से और शत्रु के लिहाज से अच्छा हो जाएगा। 

यानी कि जिनका कोई कोर्ट केस चल रहा है, वहां पर आपको चीजें थोड़ी सी पॉजिटिव होती हुई नजर आएंगी। यदि कोई कर्ज वाली स्थिति है, तो वहां पर हो सकता है कि कर्ज थोड़ा सा हल्का होता हुआ नज़र आए, यह स्थिति होगी 7 दिसंबर के बाद। शुक्र यदि हम देखते हैं तो 15 सितंबर से सिंह, कन्या और तुला राशि में रहेंगे। तुला और वृश्चिक राशि में रहेंगे यानी कि शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं आपके लिए जो 20 दिसंबर तक अच्छे रहेंगे। 15 सितंबर से यह सिंह राशि में चल रहे हैं। कर्क राशि की यदि पत्रिका बनाते हैं तो सिंह राशि दूसरे भाव में आती है। तो दूसरे का इसका गोचर अच्छा होता है। यह धन भाव होता है, यहां पर धन भाव में शुक्र है तो अच्छा फल करेंगे। फिर तीसरे भाव में आ जाएंगे। तीसरे का भी शुक्र का गोचर अच्छा होता है फिर फोर्थ में आ जाएंगे। फिर तुला राशि में उसका तुला का फोर्थ हाउस का गोचर भी अच्छा होता है। वृश्चिक में आएंगे तो भी यह गोचर अच्छा रहेगा। जब यह आगे जाएंगे तो धनु में तब यह थोड़ा सा गोचर अच्छा नहीं होगा और यहां पर आपके लिए दिक्कत वाली स्थिति हो सकती है। यदि हम कर्क राशि की पत्रिका बनाते हैं तो धनु राशि आपके छठे में आ जाती है। तो धनु राशि का गोचर और मकर राशि का गोचर शुक्र का आपके लिए अच्छा नहीं होगा लेकिन 20 दिसंबर तक शुक्र आपके लिए अच्छे फल करेंगे। 

पहले तो धन भाव में जाएंगे तो धन से संबंधित अच्छे फल करेंगे। उसके बाद पराक्रम भाव में आएंगे तो आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि कर देंगे यहां पर। हालांकि थोड़ा सा आध्यात्म की तरफ भी ले जाएंगे। शुक्र आपके लिए 11वें भाव के स्वामी होते हैं, तो 11ववें भाव का स्वामी शुक्र आपको शुभ स्थिति में आकर धन भाव में बैठकर धन की वृद्धि करेगा। तरक्की देगा लाइफ में। यदि आपकी कोई प्रमोशन पेंडिंग है तो प्रमोशन हो सकती है। अब तुला राशि में जब शुक्र आएंगे यह लगभग नवंबर के आसपास होगा और तुला राशि में जब शुक्र आएंगे तो  प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग है वहां पर चीजें आपके लिए अच्छी हो जाएंगी। शुक्र क्योंकि शुभ ग्रह है तो कारोबार से संबंधित फल अच्छे मिलेंगे। नौकरी जहां पर आप करते हैं, वहां पर आपकी स्थिति मजबूत होती हुई नजर आएगी। इसके बाद आएंगे शुक्र वृश्चिक राशि में 20 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। पंचम इजी गेंस का भाव होता है। शुक्र ने ऑलरेडी पंचम को गुरु ने ऑलरेडी पंचम को एक्टिवेट किया है। शुक्र भी यहां पर पंचम को एक्टिवेट कर देंगे। तो यहां पर आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। यह शुक्र का प्रभाव आपके ऊपर रहेगा, कर्क राशि के जातकों के लिए। बुध आपके लिए 3 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक, 3 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक तुला राशि में रहेंगे। 

यदि आप कोई प्लानिंग कर रहे हैं प्रॉपर्टी खरीदने की, कोई एसेट खरीदने की, तो यह समय आपके लिए अच्छा है। इसके बाद फिर एक बार 23 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक तुला में आएंगे। इस बीच वृश्चिक राशि में चले जाएंगे फिर वक्री होंगे। 3 नवंबर से 6 दिसंबर तक का समय भी अच्छा है। यानी कि 3 से 24 अक्टूबर तीन 23 नवंबर से 6 दिसंबर यह समय बुध के गोचर के लिए भी के लिहाज से भी आपके लिए अच्छा है। अब शनि यहां पर आपकी कुंडली में नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!