Edited By Sarita Thapa,Updated: 29 Mar, 2026 11:11 AM
आधुनिक कॉर्पोरेट दुनिया किसी युद्ध के मैदान से कम नहीं है। यहां सिर्फ कड़ी मेहनत Hard Work आपको शिखर पर नहीं ले जा सकती। अक्सर काबिल कर्मचारी भी ऑफिस पॉलिटिक्स, गुटबाजी और ईर्ष्या का शिकार होकर पीछे रह जाते हैं।
Chanakya Neeti For Employee : आधुनिक कॉर्पोरेट दुनिया किसी युद्ध के मैदान से कम नहीं है। यहां सिर्फ कड़ी मेहनत Hard Work आपको शिखर पर नहीं ले जा सकती। अक्सर काबिल कर्मचारी भी ऑफिस पॉलिटिक्स, गुटबाजी और ईर्ष्या का शिकार होकर पीछे रह जाते हैं। करीब 2400 साल पहले आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र और चाणक्य नीति के जरिए शासन चलाने के जो सिद्धांत दिए थे, वे आज के ऑफिस कल्चर में भी उतने ही सटीक बैठते हैं। यदि आप भी अपने करियर में राजनीति के शिकार हो रहे हैं, तो चाणक्य के ये सूत्र आपको एक साधारण कर्मचारी से एक कुशल रणनीतिकार बना देंगे।
अपनी कमजोरी को ढाल की तरह छिपाएं
आचार्य चाणक्य कहते हैं सांप यदि जहरीला न भी हो, तो भी उसे फुफकारना नहीं छोड़ना चाहिए।
कॉर्पोरेट मतलब: ऑफिस में कभी भी अपनी भावनाओं और कमजोरियों को सार्वजनिक न करें। यदि आप किसी प्रोजेक्ट को लेकर डरे हुए हैं या आपकी कोई पर्सनल समस्या है, तो उसे हर किसी के सामने न कहें।
सीख: जब आप अपनी कमजोरी जाहिर करते हैं, तो ऑफिस पॉलिटिक्स करने वाले लोग उसे ही आपका सबसे बड़ा हथियार बना लेते हैं। हमेशा शांत और आत्मविश्वास से लबरेज दिखें।
गूंगे नहीं, रणनीतिक चुप बनें
चाणक्य के अनुसार, "मूर्ख व्यक्ति की पहचान उसकी वाणी है और बुद्धिमान की पहचान उसकी चुप्पी।"
कॉर्पोरेट मतलब: ऑफिस में चल रही Gossip का हिस्सा कभी न बनें। किसी सहकर्मी की बुराई किसी दूसरे के सामने करना आपको पॉलिटिक्स के जाल में फंसा सकता है।
सीख: सुनें सबकी, लेकिन बोलें तभी जब जरूरी हो। आपकी रहस्यमयी चुप्पी आपके विरोधियों को हमेशा भ्रम में रखेगी कि आपके मन में क्या चल रहा है।

बॉस के साथ संबंध: न बहुत करीब, न बहुत दूर
चाणक्य ने राजा और सेवक के संबंध को लेकर कहा है कि "राजा के बहुत पास रहने वाला जल जाता है और बहुत दूर रहने वाले को फल नहीं मिलता।"
कॉर्पोरेट मतलब: अपने मैनेजर या बॉस के साथ बहुत ज्यादा 'पर्सनल' न हों, क्योंकि इससे उम्मीदें बढ़ती हैं और प्रोफेशनल दूरी खत्म हो जाती है। वहीं, उनसे इतनी दूरी भी न बनाएं कि आपकी मेहनत उन तक पहुँचे ही न।
सीख: बॉस के साथ एक सम्मानजनक प्रोफेशनल दूरी बनाए रखें। आपकी वफादारी आपके काम में दिखनी चाहिए, चापलूसी में नहीं।
अपने शत्रु को पहचानने की कला
चाणक्य कहते हैं— "शत्रु के गुणों को भी अपनाना चाहिए, यदि वे आपके काम के हों।"
कॉर्पोरेट मतलब: ऑफिस में जो लोग आपकी टांग खींच रहे हैं, उनसे नफरत करने के बजाय यह देखें कि वे सफल कैसे हो रहे हैं। क्या उनकी नेटवर्किंग अच्छी है? क्या उनका प्रेजेंटेशन स्किल आपसे बेहतर है?
सीख: अपने विरोधियों की ताकत को समझें और खुद को उनसे ज्यादा 'अपडेटेड' रखें। जब आप उनसे बेहतर परफॉर्म करेंगे, तो उनकी राजनीति खुद-ब-खुद फेल हो जाएगी।
समय आने पर ही अपने 'पत्ते' खोलें
आचार्य चाणक्य का मानना था कि "किसी भी कार्य को तब तक उजागर न करें जब तक वह पूरा न हो जाए।"
कॉर्पोरेट मतलब: अपनी अगली योजना, नया आईडिया या जॉब चेंज का प्लान कभी भी सहकर्मियों के साथ शेयर न करें।
सीख: कॉर्पोरेट वर्ल्ड में 'आईडिया चोरी' होना बहुत आम है। अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर चुपचाप काम करें और परिणाम से सबको चौंका दें। आपकी सफलता ही आपकी राजनीति का सबसे करारा जवाब होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ