Chandra Dosh ke Upay: धन और मन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए करें ये उपाय

Edited By Updated: 21 Apr, 2025 07:23 AM

chandra dosh ke upay

Chandrama Upay: हर एक दिन एक ग्रह का स्वरूप होता है। नक्षत्र ज्योतिष में सूर्य और चंद्रमा को भी ग्रह पिंड ही माना जाता है। कुंडली के मुताबिक ग्रहों की स्थिति का गहरा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। सोमवार के दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है। चंद्र देव को...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandrama Upay: हर एक दिन एक ग्रह का स्वरूप होता है। नक्षत्र ज्योतिष में सूर्य और चंद्रमा को भी ग्रह पिंड ही माना जाता है। कुंडली के मुताबिक ग्रहों की स्थिति का गहरा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। सोमवार के दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है। चंद्र देव को सोम भी कहते हैं। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन का कारक ग्रह है। ज्योतिष विद्वान कहते हैं जैसे-जैसे चंद्रमा की कलाएं बदलती हैं, व्यक्ति की मानसिक स्थिति में भी बदलाव होने लगता है। कुंडली में चंद्रमा शुभ प्रभाव दे रहा हो तो जातक मानसिक रूप से मजबूत होता है। अशुभ चंद्रमा डिप्रैशन, मानसिक तनाव और अवसाद देता है। कुछ उपायों के द्वारा इसके बुरे दोषों के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं, आज के दिन कौन से अचूक उपाय करने से धन और मन से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जा सकता है-

PunjabKesari Chandra Dosh ke Upay

Somvar ke upay सोमवार के उपाय-
आज के दिन दूध और चावल की खीर बनाएं और जरुरतमंदों को दान करें।
चंद्र देवता का आशीर्वाद पाने के लिए दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।
रविवार की रात को कच्चा दूध अपने सिरहाने रखकर सोएं और सोमवार की सुबह उसे बबूल के पेड़ में डाल दें।

PunjabKesari Chandra Dosh ke Upay

अगर ज्यादा उपाय नहीं कर सकते तो प्रतिदिन माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। ये उपाय सबसे आसान और लाभकारी साबित होता है।

चंद्रदेव की कृपा पाने के लिए आज चांदी के किसी पात्र में गंगा जल, दूध, चावल, बताशा या चीनी डालकर सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।

सोमवार या पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े और चीनी का दान करें।

PunjabKesari Chandra Dosh ke Upay

सोमवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से चंद्र दोष को कम किया जा सकता है-
Mantra मंत्र: ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।

इन मंत्रो का कम से कम 108 बार जाप करें-
दधिशंख तुषाराभं क्षीरॊदार्णव संभवम्। नमामि शशिनं सॊमं शम्भोर्मकुट भूषणम्॥

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!