Chandra Grahan: 7 सितंबर को लगेगा साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण, रहें सतर्क

Edited By Updated: 02 Sep, 2025 06:43 AM

chandra grahan

Lunar Eclipse 2025: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर दिन रविवार को लग रहा है। जो 'ब्लड मून' होगा। इसी दिन से पितृपक्ष का आरंभ होगा। ये ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी व उत्तरी अमेरिका, यूरोप, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, दक्षिण...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lunar Eclipse 2025: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर दिन रविवार को लग रहा है। जो 'ब्लड मून' होगा। इसी दिन से पितृपक्ष का आरंभ होगा। ये ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी व उत्तरी अमेरिका, यूरोप, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा। सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है और कहा जाता है कि सूतक काल के दौरान कोई भी मांगलिक काम नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे तक रहेगा। ये ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। तो आइए जानते हैं कि ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए।

PunjabKesari Chandra Grahan

Take these precautions during lunar eclipse चंद्र ग्रहण के समय बरतें ये सावधानियां
ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों को बनाने और खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि खाने-पीने की चीजों को ग्रहण के दौरान वर्जित माना जाता है।

ग्रहण के समय कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए और न ही घर में पाठ-पूजा जैसी चीजें करने की भूल करनी चाहिए।

PunjabKesari Chandra Grahan

संभव हो सके तो ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल कर रखें।

चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें जैसे- कैंची, सुई और चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन चीजों के प्रयोग को शुभ नहीं माना जाता है।

PunjabKesari Chandra Grahan 
ग्रहण के दौरान मंत्रों का उच्चारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है।
 
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद गंगाजल का छिड़काव करके घर को शुद्ध करें और इसके बाद स्नान कर पूजा घर में दीपक जलाएं।  

PunjabKesari Chandra Grahan

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!