Mata Vaishno Devi :  चैत्र नवरात्र से पहले वैष्णो देवी धाम की सुरक्षा बढ़ी, हर संदिग्ध पर रहेगी पैनी नजर

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 08:09 AM

mata vaishno devi

Mata Vaishno Devi : चैत्र नवरात्र शुरू होने से पहले ही Shri Mata Vaishno Devi Temple में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए कटरा और पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किया जा रहा...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mata Vaishno Devi : चैत्र नवरात्र शुरू होने से पहले ही Shri Mata Vaishno Devi Temple में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए कटरा और पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किया जा रहा है।

इसी को लेकर 12 मार्च को Paramvir Singh ने कटरा में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में नवरात्र के दौरान संभावित भीड़ और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटरा Vipin Chandran, एस.डी.पी.ओ कटरा Dr. Bhishm Dubey और एसएचओ कटरा Ranjit Singh Rao के साथ जम्मू और कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, अपराध जांच विभाग और खुफिया ब्यूरो  के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यात्रा मार्ग पर बढ़ेगी निगरानी
एस.एस.पी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए यात्रा मार्ग, कटरा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। साथ ही पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

फर्जी पहचान पत्रों पर सख्ती
बैठक में फर्जी पहचान पत्रों के इस्तेमाल को संभावित सुरक्षा खतरा बताते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। यात्रियों और संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान पत्रों की सघन जांच करने को कहा गया है।

इसके अलावा कटरा और आसपास के इलाकों में रह रहे प्रवासी लोगों का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही घोड़ा संचालकों, पिट्ठुओं और अन्य सेवा प्रदाताओं का भी प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन कराया जाएगा, ताकि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!