Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा से पहले झटका ! उत्तराखंड में बढ़ेगा यात्री और मालवाहक वाहनों का किराया

Edited By Updated: 20 Feb, 2026 07:39 AM

char dham yatra 2026 news

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा से ठीक पहले उत्तराखंड में यात्रियों और मालवाहक वाहनों के किराये में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में किराया 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। निजी ट्रांसपोर्टर लंबे समय से...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा से ठीक पहले उत्तराखंड में यात्रियों और मालवाहक वाहनों के किराये में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में किराया 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। निजी ट्रांसपोर्टर लंबे समय से बढ़ती लागत का हवाला देते हुए किराया संशोधन की मांग कर रहे थे। पिछली बार किराये में वृद्धि जुलाई 2022 में की गई थी।

इस बार प्रस्तावित संशोधन केवल यात्री और मालवाहक वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चारधाम यात्रा में संचालित विशेष वाहनों और स्कूली वाहनों की दरों में भी बदलाव किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए चलने वाले वाहनों की अलग श्रेणी निर्धारित की हुई है, जिसके आधार पर उनके किराये तय किए जाते हैं।

अगले सप्ताह राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की प्रस्तावित बैठक में इस विषय पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। वर्ष 2022 में प्राधिकरण ने निजी बसों के मूल किराये में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की थी। उस समय मैदानी क्षेत्रों में किराया 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री और पर्वतीय मार्गों पर 1.83 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री निर्धारित किया गया था। इससे पहले यही दरें क्रमशः 1.05 रुपये और 1.50 रुपये थीं।

राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की साधारण बसों में मैदानी मार्गों पर 1.53 रुपये और पर्वतीय मार्गों पर 2.19 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री किराया तय किया गया था। वहीं टैक्सी सेवाओं के किराये वाहन की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए जाते हैं।

अपर परिवहन आयुक्त एस.के. सिंह के अनुसार, बीते चार वर्षों से किराये में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान डीजल, बीमा, स्पेयर पार्ट्स और रखरखाव पर होने वाला खर्च काफी बढ़ चुका है। ऐसे में परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग लगातार दरों में संशोधन की मांग कर रहे हैं। अब प्रस्तावित बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!