चार धाम तक रेल संपर्क के लिए सर्वे पूरा : वैष्णव

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 07:46 AM

char dham yatra news

नई दिल्ली (एजैंसी) सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि चारधाम तक रेल संपर्क के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नामक एक नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई है तथा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक रेल संपर्क के विस्तार के लिए सर्वेक्षण पूरा कर...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (एजैंसी) सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि चारधाम तक रेल संपर्क के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नामक एक नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई है तथा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक रेल संपर्क के विस्तार के लिए सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाजपा सांसद अनिल बलूनी और अजय भट्ट के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह  जानकारी दी। 

रेल मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में 40,384 करोड़ रुपए की लागत वाली कुल 216 किलोमीटर लंबाई की तीन नई लाइनों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 16 किलोमीटर हिस्सा चालू हो गया है और मार्च 2025 तक 19,898 करोड़ रुपए का व्यय हुआ है। 

वैष्णव ने कहा, 'चारधाम को रेल संपर्क प्रदान करने के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना (125 किमी) को मंजूरी दे दी गई है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक रेल संपर्क को आगे बढ़ाने के लिए सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। हालांकि, परियोजना का मार्ग हिमालय के मुख्य मध्य भाग के निकट स्थित है जो भूकंप के दृष्टिकोण से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है।'  

वैष्णव ने बताया कि परियोजना का मार्ग उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों से होकर गुजरता है तथा देवप्रयाग और कर्णप्रयाग के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को ऋषिकेश और राष्ट्रीय राजधानी को रेल संपर्क के माध्यम से जोड़ेगा। 

उन्होंने कहा, 'परियोजना का अधिकांश मार्ग सुरंगों से होकर गुजरता है। इसमें 104 किलोमीटर लंबाई की 16 मुख्य सुरंगों और लगभग 98 किमी लंबाई की 12 'एस्केप' सुरंगों का निर्माण शामिल है। अब तक 99 किमी की मुख्य सुरंगें व 94 किमी से अधिक की 9 'एस्केप' सुरंगें पूरी हो चुकी हैं।' वैष्णव ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना पर अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 104 किमी 16 मुख्य सुरंगें और 98 किमी की 12 'एस्केप' सुरंगों का निर्माण शामिल है। 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!