Chhath Parv Samapan: छठ महापर्व का हुआ समापन

Edited By Updated: 29 Oct, 2025 08:31 AM

chhath parv samapan

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आस्था के लोक पर्व छठ का मंगलवार को समापन हो गया। दिल्ली में बनाए गए छठ घाटों पर व्रती महिलाएं व पुरुषों ने सूर्यदेव की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आस्था के लोक पर्व छठ का मंगलवार को समापन हो गया। दिल्ली में बनाए गए छठ घाटों पर व्रती महिलाएं व पुरुषों ने सूर्यदेव की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। चारों ओर उत्सव, उमंग, उत्साह का माहौल देखा गया। अलसुबह श्रद्धा के जल में आस्था की किरणें उतरीं तो लाखों व्रती भक्ति में डूब गए। 

निराली रही यमुना तटों की छटा

राजधानी में लाखों की संख्या में व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास  किया था। मंगलवार तड़के तीन बजे से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। व्रतियों ने पारंपरिक वस्त्रों में जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की उपासना की। यमुना किनारे की छटा निराली थी। 

हर ओर पर्व का उल्लास छाया रहा। भोर में आसमान में बादलों की चादर तनी थी। इसके बावजूद व्रती महिलाएं ठंडे पानी में खड़ी होकर हाथ में पूजा की टोकरी लिए आराधना करती रहीं। व्रतियों ने सूप में ठेकुआ, फल और नारियल सजाकर छठी मैया को अर्पित किया। पारंपरिक गीतों और पूजा के बीच माहौल आस्थामय नजर आया। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष टीम तैनात की थी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!