ग्रहों के दान से करें अपने पापों का नाश

Edited By Updated: 01 May, 2019 12:10 PM

connection of planets and charity

ज्योतिष शास्त्र दान से पाप का नाश मानता है। जिस ग्रह से संबंधित दान देना हो उस ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान दिया जाता है। इसलिए किस ग्रह से किस वस्तु का दान होना चाहिए वह यहां बताया जा रहा है :

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

ज्योतिष शास्त्र दान से पाप का नाश मानता है। जिस ग्रह से संबंधित दान देना हो उस ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान दिया जाता है। इसलिए किस ग्रह से किस वस्तु का दान होना चाहिए वह यहां बताया जा रहा है : 

PunjabKesari Connection of planets and charity
ग्रहों की दान वस्तु : 
सूर्य :
माणिक, सोना, तांबा (इनमें से जिस वस्तु के देने की सामर्थ्य हो) गेहूं, गुड़ आदि।

चंद्रमा : मोती, सीप, चांदी, शंख, जल, दूध, चावल, घोड़ी आदि।

मंगल : मूंगा, तंदूर की मीठी रोटी, रेवड़ियां, बताशा, दाल मसूर, लाल रंग की वस्तुएं जो प्राय: मंगल से संबंधित होती हैं, सौंफ आदि।

बुध : पन्ना, साबुत मूंग, कद्दू, बकरी, कली (धातु), हरा वस्त्र। हरे रंग की सभी वस्तुएं बुध से संबंधित होती हैं।

बृहस्पति : पुखराज, केसर, दाल चना, पीपल, हल्दी, शक्कर, घोड़ा, पीला पुष्प। 

जानें, घर के कौनसे सदस्य का अपमान करने से कौनसा ग्रह बिगड़ता है ? (VIDEO)

शुक्र : हीरा, रेशमी कपड़ा, घी, मलाई, सफेद चंदन, दही, चीनी, सुगंधित द्रव्य, गाय के खाने की घास, ज्वार।

शनि : नीलम, लोहा, फौलाद, चमड़ा, पत्थर, खेत, कौआ, मास साबूत, अंगीठी, चिमटा, तवा, भैंस, तेल सरसों, शराब, तिल।

राहू : गोमेद, नारियल, मूली, सरसों, नीलम, कोयले, खोटे सिक्के।

केतु : कुत्ते, कपिला गाय, दोरंगा कंबल।

PunjabKesari Connection of planets and charity

ग्रहों का स्वरूप और दान 
दान, जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि ग्रहों के स्वरूप के अनुकूल दिया जाता है : 

सूर्य का दान किसी राजपुरुष को रविवार के मध्यान्ह में।

चंद्रमा का दान सोमवार सायं किसी वैश्य स्त्री को। 

मंगल का दान मंगलवार को किसी ब्रह्मचारी युवक को दोपहर के समय और यदि वह क्षत्रिय जाति से हो तो और भी अच्छा है।

बुध का दान बुधवार प्रात: किसी छात्रा को देना चाहिए।

बृहस्पति का दान किसी विद्वान ब्राह्मण को गुरुवार प्रात: समय दें।

इस ग्रह की वजह से होता है Depression (VIDEO)

शुक्र का दान शुक्रवार सायं किसी युवा स्त्री को दें।

शनिवार का दान किसी बूढ़े, निर्धन, निर्बल व्यक्ति को (स्त्री हो तो उत्तम) दें।

राहू का दान किसी कोढ़ी को दें।

केतु का दान किसी युवा पुरुष को दें।

PunjabKesari Connection of planets and charity

हर बात पर बोलते हैं झूठ तो ये ग्रह है ज़िम्मेदार (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!