Edited By Jyoti,Updated: 03 Apr, 2022 10:47 AM
मेष- इस राशि के लोग अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लॉन बना सकते हैं। पति पत्नी भी एक साथ समय बिताएंगे। हालांकि परिवार के ही कुछ लोग आपको डिस्टर्ब कर सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस राशि के लोग अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लॉन बना सकते हैं। पति पत्नी भी एक साथ समय बिताएंगे। हालांकि परिवार के ही कुछ लोग आपको डिस्टर्ब कर सकते हैं।
वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार-मोहब्बत भरा हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि छोटी-मोटी बातों पर एक दूसरे से बहस न करें। वरना छोटा सा झगड़ा बड़े विवाद ता रूप ले सकता है।
मिथुन- आप लोग अगर अपने लव के बारे में परिवार को बताना चाहते हैं तो बता दें दिन आज आपकी सोच के विपरीत जाने वाला है। पहले पार्टनर से इसके बारे में बात करें, किसी तरह की जल्दबाज़ी आप पर हावी पढ़ सकती है।
कर्क- किसी को प्रपोज़ करने के लिए आज का दिन बहुच अच्छा है। इसलिए अगर चाहते हैं तो अपने प्यार का इज़हार करें। लेकिन प्यार को जबरदस्ती पाने की कोशिश बिल्कुल न करें। किसी भी तरह की जबरदस्ती आपके रिश्ते तो खराब कर सकती है।
सिंह- इस राशि के विवाहित लोगों के बीच आज मन-मुटाव हो सकता है। पुरुषों के लिए घर की महिलाएं, खासतौर पर अपनी धर्म पत्नी को समझने और उनकी इज्जक करने की आवश्यकता है। ऐसा न करने से धीरे-धीरे अपना मान-सम्मान खो देंगे।
कन्या- प्यार के मामले में आज आप लकी माने जा रहे हैं। आपका पार्टनर आपको खूूबसूरत सरप्राइज़ दे सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। पति-पत्नी अपने अपने काम में व्यस्थ रहेंगे और एक दूसरे को समय देने में न कामयाब होंगे।
तुला- तुला वालों घबराने की कोई बात नहीं है आपके प्यार की पटरी धीरे-धीरे लाइन पर आने वाली हैं। जी हां। रूठे लोग यानि आपका पार्टनर आपकी जिंदगी में दोबारा से एंट्री लेगा। जिससे जीवन एक बार फिर रंगों से भर जाएगा।
वृश्चिक- पार्टनर के लिए पर्याप्त समय निकालें वरना रिश्तोॉ में धीरे-धीरे नज़दीकियां कम होने लगेंगी। पति-पत्नी आज घूमने का प्लॉन बनाएंगे पर ऑफिस में अधिक काम होने के कारण ये प्लॉन केंसल करना पड़ेगा।
धनु- आज इन राशि के लोगों की एक नई प्रेम कहानी जन्म लेगी। जो इन्हें काफी यादगार पर देगी। इस प्रेम कहानी के हर पल को दिल खोलकर जीएंगे। एक दूसरे की चाहत में पूरी तरह से खोए हुए दिखाई देंगे।
मकर- बीता हुआ कल आपको परेशान कर रहा है व करता रहेगा। सब भुला कर आगे बढ़ने कोशिश करें। क्योंकि बीते वक्त की यादें आपके लिए ज़हरीली साबित हो सकती हैं। पति-पत्नी भी पिछली बातों को लेकर वर्तमान समय में बात न करें।
कुंभ- इस राशि के पति, अपनी गलतियां पत्नी पर न डालें। इससे न केवल रिश्ता कमज़ोर होगा। बल्ति संपूर्ण परिवार में तनाव की स्थिती बनी रहेगी। अपने घर की देवी का अपमान न करें। वरना प्यार के साथ-साथ घर की सुख शांति भी खत्म हो जाएगी।
मीन- अपने इश्क पर काबू पाएं, हद से ज्यादा प्यार आपके लिए घातक हो सकता है। इसलिए अपने ज़्जबातों को काबू में रखें। वरना इससे रिश्ता बनने से पहले ही टूट सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे पर किसी भी प्रकार का आरोप लगाने से पहले अच्थे से सोच विचार करें। नतीजा घातक हो सक