लव राशिफल 25 जून- तड़पाए मुझे तेरी सभी बातें, बेचैन करके मुझको, मुझसे यूं ना फ़ेर नज़र
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jun, 2026 11:13 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर आपके लिए कुछ सरप्राइज प्लान करेंगे। रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर एक साथ समय
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर आपके लिए कुछ सरप्राइज प्लान करेंगे। रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर एक साथ समय बिताएंगे। सिंगल क्रश के साथ मीठी-मीठी बातें करने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर का मूड बहुत उत्साह से भरा रहेगा। इस जोश का खूब मजा उठाएंगे। सिंगल के ऊपर प्यार आज खूब मेहरबान रहेगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर से धोखा मिलने से मन बहुत दुखी रहेगा। अन्य की लव लाइफ ठीक-ठाक रहेगी। सिंगल अपने दबे हुए प्यार के अहसास को फिर से निकालने का प्रयास करेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अपने पुराने प्यार से मुलाकात होगी, मीठा दर्द फिर से जागेगा। शादीशुदा जीवन में रूठी हुई खुशियां फिर से दस्तक देंगी। सिंगल किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज रोमांटिक लाइफ को मसालेदार बनाने के लिए किसी रोमांटिक यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल खुद को क्रश के दिल का गुलाम बना बैठेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव लाइफ में समस्याएं आने की संभावना है। पार्टनर अपनी कोशिशों से उनको दूर करने का प्रयास करेंगे। सिंगल को क्रश की तरफ से हरी झंडी मिल सकती है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज पार्टनर आपकी हर परेशानी में साथ देंगे। अन्य रोमांस करने के लिए एकांत में समय बिताने का प्रयास करेंगे। सिंगल का मन एक्स को देखकर फिर से उसे पाने को करेगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज एक दूसरे के प्रेम में इतने खोए रहेंगे कि कोई और काम करने का मन नहीं करेगा। सिंगल की एक्स से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज प्रेम में किसी भी तरह की जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। अन्य पार्टनर की देख-रेख में लगे रहेंगे। सिंगल के लिए विवाह के उचित रिश्ते आएंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज मन पूरे दिन लव पार्टनर के ख्यालों में खोया रहेगा, हर किसी में बस वहीं नजर आएगा। मैरिड लोग एकांत में बैठकर रोमांटिक बातें करेंगे। सिंगल को क्रश का कोई रिस्पॉन्स न मिलने के कारण मन बहुत उदास होगा।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं,वो पार्टनर के साथ बैठकर भविष्य के बारे में विचार करेंगे। शादीशुदा जीवन में साथी रोमांस करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगे। सिंगल एक्स की यादों को दिल से निकालने की कोशिश करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर आपको अपने प्रेम का अहसास दिलाने में लगे रहेंगे। उनकी प्रेम भरी बातें आपका दिल जीत लेंगी। सिंगल क्रश के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।