लव राशिफल 17 जून- तू ही अंखियों की ठंडक, तू ही दिल की है दस्तक

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 07:12 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज लव पार्टनर आपसे नाराज रहेंगे, उन्हें मनाने की कोशिश व्यर्थ रहेगी। जीवनसाथी के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज लव पार्टनर आपसे नाराज रहेंगे, उन्हें मनाने की कोशिश व्यर्थ रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांस के हसीन पल बीताकर खुद को संतुष्ट करेंगे। सिंगल की लाइफ में परेशानी बनी रहेगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर में प्यार की जगह ईगो की भावना रहेगी, जो रिश्ते को कमजोर कर सकती है। सिंगल क्रश को आकर्षित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किया गया रोमांस तन-मन को बहका सकता है। साथी की प्यार भरी नजरे वो कह देंगी, जो जुबान कहने से कतरा रही थी। सिंगल क्रश को किसी भी हाल में पाना चाहेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी का प्यार करने का तरीका तन मन को गुदगुदा देगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल क्रश को उपहार देकर खुश करने का प्रयास करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना है। शादीशुदा लोग एक-दूसरे से चल रहे झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सिंगल अपने लुक को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज इत्तेफाक से पुराने प्यार से मुलाकात होगी, यादें ताजा होंगी। साथी की अठखेलियां दिल के तार हिलाएंगी। सिंगल की मोहब्बत फोन से शुरू हो सकती है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेम के रिश्ते में विश्वास को बढ़ाने के लिए साथी आपके साथ बैठकर अपने दिल में दबी हुई फीलिंग्स को बाहर निकालेंगे। सिंगल का मन क्रश को पाने के लिए तरसेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। इस ऊर्जा को फीका नहीं पड़ने देंगे और साथ में रोमांटिक समय बिताएंगे। सिंगल किसी के बहकावे में आने से बचें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) मैरिड कपल्स एक-दूसरे के साथ एकांत में समय बिताकर बहुत अच्छा फील करेंगे। लव लाइफ को लेकर तन-मन बेताब रहेगा लेकिन पार्टनर से अनजानी दूरी बन सकती है। सिंगल टाइम पास के लिए इधर-उधर इश्क लड़ाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी किसी काम से दूर जाएंगे, सारा दिन उनकी यादों में खोए रहेंगे। लव लाइफ में पार्टनर की और से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिलेगा। सिंगल को ऑफिस में किसी पर क्रश हो सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  आज साथी का आपको दिया गया एक्स्ट्रा टाइम रिश्ते में एक जादू की तरह काम करेगा। सिंगल को क्रश की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर का सारा ध्यान बस आपकी तरफ ही रहेगा। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को लेकर चिंतित रहेंगे। सिंगल क्रश के लिए हर आंसू पीने को तैयार हो जाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!