Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jun, 2026 07:47 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) जिन सपनों को पूरा करने की योजना आप पहले से बना रहे थे, वे आज पूरे होने के
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) जिन सपनों को पूरा करने की योजना आप पहले से बना रहे थे, वे आज पूरे होने के योग हैं। सिंगल उन लोगों से चौकस रहें, जो आपके मुंह पर मीठे बनते हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर आपको हग करके बताएंगे कि वो आप से कितना प्यार करते हैं और उनके जीवन में आप की क्या अहमियत है। साथी प्यार भरी शायरी सुनाकर रोमांस का मूड बनाएंगे। सिंगल क्रश को फिर से दिल दे बैठेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने से दिन थोड़ा सा बोरिंग रहेगा। सिंगल होले-होले प्यार की सीढ़ी चढ़ते हुए नजर आएंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) लव लाइफ को हसीन बनाने के लिए आपको साथ में मिलकर प्रयत्न करने होंगे। सिंगल की तरफ कोई दोस्त या सहकर्मी रोमांटिक कदम बढ़ा सकता है, जिससे हैरानी तो होगी लेकिन अच्छा भी लगेगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज एक्स से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। लव लाइफ नीरस रहेगी। सिंगल के रिश्ते की बात चलेगी, संभव है बात शादी तक पहुंच जाए।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आपको लव लाइफ में रोमांस को बढ़ाने की जरूरत फील होगी। साथी कुछ नए और इंटरेस्टिंग अंदाज से सरप्राइज देंगे। सिंगल फिलहाल इंटरनेट पर सर्चिंग कर टाइम पास करेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्यार में थोड़ी तकरार हो सकती है, फालतू बहस से बचें। लव बर्ड्स की लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कुंवारों को मैरिज प्रपोजल आएंगे और रिश्ता भी पक्का होगा तो शादी की तैयारियां शुरु कर दें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर और आपके बीच का अंतरंगता का समय खुशियों से भरेगा। खूबसूरत समय पार्टनर आपके साथ बिताएंगे। सिंगल बुद्धिमता के साथ क्रश को इम्प्रेस करने में कामयाब रहेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज ऑफिस में किसी के साथ आंखें चार होंगी। तन और मन में प्यार का तूफान आएगा। कुंवारों को मनचाहा साथी मिलेगा।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर से दूरी होने के कारण घंटों तक फोन के माध्यम से प्यार भरी चैटिंग करेंगे। सिंगल लव लाइफ की शुरुआत करने के बारे में सोचेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ में उलझ कर परिवार को नज़रअंदाज़ न करें अन्यथा ढेरों परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। सिंगल के सामाजिक जीवन में उथल-पुथल उन्हें स्ट्रैस दे सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर में भरपूर ऊर्जा होने के कारण रोमांटिक जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सिंगल का मन किसी को देखकर प्रफुल्लित हो उठेगा।