डेरा बाबा नानक में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, गोली लगने से 1 घायल

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 09:00 AM

dera baba nanak encounter latest news

डेरा बाबा नानक कस्बे के दाना मंडी में पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। एस.एच.ओ. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान जब वह पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए डेरा बाबा नानक की दाना मंडी मोड़ पर पहुंचे, तो सामने से तीन अज्ञात युवकों जिन्होंने...

बटाला/डेरा बाबा नानक/ कलानौर (साहिल, बेरी, योगी, मनमोहन) : डेरा बाबा नानक कस्बे के दाना मंडी में पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। एस.एच.ओ. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान जब वह पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए डेरा बाबा नानक की दाना मंडी मोड़ पर पहुंचे, तो सामने से तीन अज्ञात युवकों जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे, को एक बिना नम्बर वाली मोटरसाइकिल पर आते देख रुकने का इशारा किया तो नौजवान मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से भाग निकले।

जब पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया तो नौजवानों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जवाबी फायरिंग में एक युवक टांग पर गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान रॉबिन मसीह उर्फ काला मसीह निवासी गांव खानफता के रूप में हुई हैं। उसे घायलावस्था में काबू करके अस्पताल दाखिल करवाया। इसके दूसरा साथी रोहित पुत्र बलविंदर निवासी करवालियां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा उनके तीसरे साथी की तलाश जारी है। डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। काबू किए युवकों से एक ग्लॉक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 3 गोलियां के खोल मिले हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!