Dera Beas chief visits Capt Amarinder Singh: डेरा ब्यास प्रमुख ने कैप्टन अमरेंद्र से मुलाकात कर हालचाल जाना

Edited By Updated: 19 May, 2026 11:29 AM

dera beas chief visits capt amarinder singh

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। डेरा प्रमुख कैप्टन अमरेंद्र के सिसवां फार्म हाऊस गए थे। सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से...

चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। डेरा प्रमुख कैप्टन अमरेंद्र के सिसवां फार्म हाऊस गए थे। सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, हालांकि उनकी हालत में अब सुधार हुआ है। 

उनकी बेटी एवं भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर डेरा ब्यास के प्रमुख के साथ एक फोटो सांझा किया और दौरे की पुष्टि की।
 
उन्होंने लिखा, ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज हमारे निवास पर आकर मेरे पिता कैप्टन अमरेंद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। हम अपने घर में उनके आगमन के लिए आभारी हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!