देवशयनी एकादशी पर शाम के समय इस दिशा में जलाएं तुलसी का दीपक, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत

Edited By Updated: 25 Jul, 2026 02:22 PM

devshayani ekadashi tulsi diya direction

दू धर्म में देवशयनी एकादशी को बहुत खास और पवित्र माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बहुत शुभ माना गया है।

Devshayani Ekadashi Tulsi Diya Direction : हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी को बहुत खास और पवित्र माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बहुत शुभ माना गया है। भगवान विष्णु के विश्राम काल में जाने से पहले माता लक्ष्मी और तुलसी माता की पूजा करने से इस व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। माना जाता है कि देवशयनी एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। तो आइए जानते हैं शाम के समय दीपक जलाने की सही दिशा, नियम के बारे में-

Devshayani Ekadashi Tulsi Diya Direction

तुलसी के पास दीपक जलाने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र और सनातन परंपरा के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के समक्ष दीपक जलाते समय सही दिशा का ध्यान रखा बहुत जरूरी है क्योंकि गलत दिशा में जलाया गया दीपक शुभ फल नहीं देता है। देवशयनी एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास जब दीपक जलाएं, तो उसका मुख हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। उत्तर दिशा को माता लक्ष्मी और कुंबेर देव की दिशा मानी जाती है।  इस दिशा में दीपक की लौ रखने से घर में पैसों की तंगी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

Devshayani Ekadashi Tulsi Diya Direction

तुलसी के समक्ष दीपक जलाने की विशेष विधि

तुलसी के पास हमेशा शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना सबसे उत्तम होता है। यदि घी उपलब्ध न हो, तो आप तिल के तेल का उपयोग भी कर सकते हैं।

दीपक को सीधे जमीन पर न रखें। जमीन पर थोड़ा सा साफ चावल रखें और उसके ऊपर दीपक स्थापित करें। एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित है, लेकिन पूजा में अक्षत के आसन के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है।

एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे को स्पर्श करना या उसमें जल चढ़ाना सख्त मना होता है। आपको केवल दूर से ही दीपक जलाकर प्रणाम करना है।

दीपक जलाते समय मन ही मन माता लक्ष्मी और श्रीहरि का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जप करें।

Devshayani Ekadashi Tulsi Diya Direction

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!